Kantara Chapter 1 Film Release: एक्शन, ड्रामा और पौराणिक कथा का शानदार मेल, ऋषभ ...

kantara-chapter-1-film-release-rishab-shetty-2025

Kantara Chapter 1 Film Release: एक्शन, ड्रामा और पौराणिक कथा का शानदार मेल, ऋषभ शेट्टी ने जीता फैंस का दिल!

kantara chapter 1 film release एक्शन ड्रामा और पौराणिक कथा का शानदार मेल ऋषभ शेट्टी ने जीता फैंस का दिल

‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ Release: वरुण-जान्हवी की नई रोमांटिक कॉमेडी में नकली रोमांस, जानिए रिव्यू… बता दें यह फिल्म 8 भाषाओं कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज हुई है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म वहीं से शुरू होती है, जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। बच्चा एक सवाल पूछता है और उसे एक दंत कथा सुनाई जाती है। कहानी कंदब साम्राज्य के दौर की है। एक ओर भगवान शिव के उपासक कांतारा गांव वाले हैं, तो दूसरी ओर राजा विजयेंद्र (जयराम) का साम्राज्य। गांववासी मानते हैं कि उनकी रक्षा ईश्वर के गण करते हैं। लेकिन राजा और उसका पुत्र कुलसेखर इस आस्था और शांति को चुनौती देते हैं। कुलसेखर गांववालों पर अत्याचार करता है, जिसे रोकने के लिए आदिवासी नेता बर्मे (ऋषभ शेट्टी) आगे आते हैं। अपनी रणनीति और साहस से वह कुलसेखर को चुनौती देता है और गुलिका अनुष्ठान से उसकी हत्या करता है। Rishab Birthday Kantara Chapter 1 Release इसके बाद कहानी में छल, रणनीति और पौराणिक विश्वासों का खेल और भी गहराता है। इस बीच कनकवती (रुक्मिणी वसंत) की एंट्री और जंगल के देवता पनजुरली की शक्ति रोमांच और रहस्य को और गहरा कर देती है।

कैसी है एक्टिंग?

ऋषभ शेट्टी ने बर्मे के रूप में गहरी छाप छोड़ी है। उनका परफॉर्मेंस सालों तक याद किया जाएगा। रुक्मिणी वसंत अपनी दमदार एक्टिंग और ग्रे शेड के साथ कहानी को नया आयाम देती हैं। जयराम और गुलशन देवैया अपने किरदारों में वजन और मजबूती लाते हैं।

डायरेक्शन और तकनीकी पहलू...

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म का टोन रॉ और रियल रखा है। अरविंद एस. कश्यप की सिनेमैटोग्राफी जंगल और गांव की लोकेशन को शानदार ढंग से दिखाती है। प्रोडक्शन डिजाइन आदिवासी संस्कृति को बारीकी से दर्शाता है। एक्शन सीन्स दमदार हैं और हल्के कॉमेडी सीन फिल्म को मनोरंजक बनाते हैं। हालांकि कुछ सीन्स लंबे लगते हैं और फिल्म की गति धीमी कर देते हैं। हिंदी डबिंग में कुछ भावनाएं उतनी गहराई से नहीं आ पातीं। Kantara Chapter 1 Trailer Release

फाइनल वर्डिक्ट

कंतारा चैप्टर 1 सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह लोककथाओं, आस्था और जंगल की रहस्यमयी दुनिया को दर्शाती है। शानदार अभिनय, सिनेमैटोग्राफी और दमदार संगीत फिल्म को खास बनाते हैं। हालांकि ग्राफिक्स और कुछ लंबे सीन कमजोर पड़ते हैं, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म दर्शकों के लिए यादगार साबित होती है।

जानिए दर्शकों ने कैसे दिए हैं रिव्यू....

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।