‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

फिल्म टॉक्सिक के विवाद पर कियारा का जवाब

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

बॉलीवुड फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी ने अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर उठे विवादों को खारिज किया, सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को नकारा।

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब बोलीं- “बिल्कुल बकवास”

‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल: बोल्ड सीन विवाद पर कियारा आडवाणी का तीखा जवाब, बोलीं- “बिल्कुल बकवास” | None

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म टॉक्सिक इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव के बाद अब एक नया विवाद सामने आया, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। खबरें थीं कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिल्म में अभिनेता यश के साथ फिल्माए गए अपने बोल्ड और इंटीमेट सीन्स से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें हटवाने या कम करने की मांग कर रही हैं।

इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया। हालांकि, अब खुद कियारा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

टॉक्सिक का पोस्टर

कियारा ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को किया खारिज

कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इन खबरों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने उस पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि वह डायरेक्टर से अपने और यश के बीच फिल्माए गए बोल्ड सीन्स को कम करवाने की मांग कर रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कियारा ने साफ शब्दों में अंग्रेजी में लिखा- “बिल्कुल बकवास।” उनके इस संक्षिप्त लेकिन सख्त बयान ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

कियारा आडवाणी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रिलीज डेट पर अब भी बना संशय

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही टॉक्सिक इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई।

इसके बाद नई तारीख 4 जून तय की गई, लेकिन इस दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ सकी। फिलहाल, मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है।

मल्टीस्टार कास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में यश और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा भी अहम किरदार निभा रही हैं। गौरतलब है कि टॉक्सिक के अलावा यश जल्द ही फिल्म रामायण में रावण के किरदार में दिखाई देंगे, जिसे लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

संबंधित सामग्री

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप, अब मांगी माफी...

मनोरंजन

Santosh Kumar Apologizes Aditya Dhar: पहले आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी का लगाया आरोप, अब मांगी माफी...

After accusations of script theft for 'Dhurandhar 2', Santosh Kumar has apologized to director Aditya Dhar, resolving the matter in court.

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

देश-विदेश

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

The Cannes Film Festival 2026 has kicked off, highlighting Indian regional cinema and Bollywood. Alia Bhatt and other Indian stars grace the event.

NEET विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा! री-एग्जाम की मांग, CBI की कई राज्यों में दबिश

देश-विदेश

NEET विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा! री-एग्जाम की मांग, CBI की कई राज्यों में दबिश

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। FAIMA ने री-एग्जाम की मांग की है, जबकि CBI और पुलिस कई राज्यों में जांच तेज कर चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

राज्य

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

मध्य प्रदेश में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के काफिले को लेकर उठे विवाद ने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन संरक्षण अपील की प्रभावीता पर सवाल उठाए हैं।

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

राज्य

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचाने के इरादे से स्कूटी पर सवार हुए, लेकिन स्कूटी के वैध दस्तावेज न होने पर विवाद में फंस गए।