Madhuri Dixit 59th Birthday: माधुरी दीक्षित का 59वां जन्मदिन, जानिए उनके जिंदगी ...

Madhuri Dixit Celebrates 59th Birthday

Madhuri Dixit 59th Birthday: माधुरी दीक्षित का 59वां जन्मदिन, जानिए उनके जिंदगी से जुड़े अहम किस्से...

Madhuri Dixit, renowned for her roles in Bollywood and skilled Kathak dancing, celebrates her 59th birthday today, reflecting on a career filled with acclaimed performances.

madhuri dixit 59th birthday माधुरी दीक्षित का 59वां जन्मदिन जानिए उनके जिंदगी से जुड़े अहम किस्से

Madhuri Dixit 59th Birthday |

Madhuri Dixit 59th Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी एक्टिंग और डांस से करोड़ो लोगों का दिल जीता है। आज उनका 59वां जन्मदिन है। वो 90 की दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 
एक्ट्रेस का जन्म 15 मई 1967 को बॉम्बे में हुआ था। वो बचपन से ही कथक में रुचि रखती थी। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से ही कथक सीखना शुरु कर दिया था। 

3 साल की उम्र में शुरू हुआ डांस का सफर 

माधुरी दीक्षित का झुकाव बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ डांस की ओर भी था। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में डांस सीखने की इच्छा जताई, तो उनके पिता ने उन्हें कथक सीखने के लिए दाखिला दिला दिया। कड़ी मेहनत और समर्पण के चलते सिर्फ आठ साल की उम्र में उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी।  

अगले ही दिन उनकी तस्वीर के साथ एक स्थानीय अखबार में तारीफों भरा लेख छपा, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया।

परिवार में एक्टिंग की नहीं थी परमिशन

माधुरी पढ़ाने में तेज थीं और वो डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब वे स्कूल में थीं, तब राजश्री प्रोडक्शन उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ का ऑफर लेकर आया। शुरुआत में उनके परिवार ने साफ मना कर दिया था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस के समझाने पर वे मान गए और माधुरी ने फिल्मों में कदम रखा।

'अबोध' से किया डेब्यू, लेकिन फिल्म फ्लॉप

12वीं के बाद मिली छुट्टियों के दौरान माधुरी ने अपनी पहली फिल्म 'अबोध' की शूटिंग की। कथक की लंबी ट्रेनिंग के कारण उनके एक्सप्रेशन्स में गहराई थी, जिससे उन्हें अभिनय में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन माधुरी की अदाकारी की खूब तारीफ हुई और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

‘दयावान’ बनी करियर की पहली हिट

1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘दयावान’ में माधुरी ने विनोद खन्ना के साथ काम किया, जो उनसे 21 साल बड़े थे। फिल्म में कई बोल्ड सीन थे, जिनमें एक लंबा लिपलॉक भी शामिल था।  
एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि - 'उन्हें सीन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी और शूटिंग के दौरान वे असहज हो गई थीं। सीन के बाद विनोद खन्ना को माफी मांगनी पड़ी थी।  बाद में माधुरी ने स्वीकारा, "मुझे उस सीन को मना कर देना चाहिए था, लेकिन उस वक्त डर और अनुभव की कमी के चलते मैं चुप रही।"

‘तेजाब’ के गाने से मिली पॉपुलैरिटी

साल 1988 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ माधुरी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ जबरदस्त हिट हुआ और सिनेमाघरों में दर्शक स्क्रीन पर सिक्के फेंकते थे। इस फिल्म ने माधुरी को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। 

माधुरी की फेमस फिल्में

माधुरी दीक्षित की कुछ मशहूर फिल्में- "बेटा" इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी हिट रहीं। "देवदास" इस फिल्म में चंद्रमुखी की भूमिका के लिए माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ सपोर्टर एक्ट्रेस का फिल्ममेकर अवॉर्ड मिला था "दिल तो पागल है" इस फिल्म में उन्हें डांस कला को दिखाने का मौका मिला, "दिल", "खलनायक", "साजन", "तेजाब", और "हम आपके हैं कौन" मशहूर फिल्मों में से एक है। इन फिल्मों से ही एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली और बॉक्स ऑफिस में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 

संजय दत्त से नजदीकियां और 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज' 

1991 में फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि निर्देशक सुभाष घई ने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज' तक साइन करवा लिया था, ताकि फिल्म की शूटिंग पर असर न पड़े।  दरअसल, फिल्म खलनायक में सुभाष घई माधुरी के साथ काम कर रहे थे । इसी दौरान उन्हें लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी। इसलिए उन्होंने 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज' साइन करवाया था।

क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ भी जुड़ा नाम

माधुरी का नाम क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ भी जोड़ा गया। दोनों की मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हुई।  हालांकि 1999 में अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग विवाद में आने के बाद माधुरी के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और यह रिश्ता वहीं खत्म हो गया।

साल 1999 में हुई थी शादी

माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। दोनों की मुलाकात अमेरिका में हुई थी, जहां माधुरी ने अभिनय से ब्रेक लिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने अमेरिका में शादी की थी और इसके बाद माधुरी ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था।  फिर इस जोड़े ने 2003 में अपने पहले बच्चे, बेटे अरिन का स्वागत किया और 2005 में उनके दूसरे बच्चे रयान का जन्म हुआ। 

कुछ समय का लिया ब्रेक, 2007 में फिर की वापसी

आजा नचले फिल्म से उन्होंने कमबैक किया और फिर ये जवानी है दिवानी, डेढ़ इश्किया ,गुलाब गैंग , 2019 में टोटल धमाल, 2022 में कलंक , 2023 में मजा मा , 2023 में द फेम गेम फिल्मों में नजर आईं।  

अनिल कपूर संग अफेयर की अफवाहें

माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। राम लखन, परिंदा और बेटा जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने धमाल मचाया। इसी बीच अफेयर की खबरें भी उड़ने लगीं। कहा जाता है कि जैसे ही अनिल कपूर की पत्नी को इन बातों का पता चला, वह बच्चों को लेकर सेट पर पहुंच गईं।  इसके बाद माधुरी ने फैसला किया कि वह अनिल कपूर के साथ काम नहीं करेंगी। 

हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों ने फिर से साथ में ‘पुकार’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ में काम किया।

एक्ट्रेस को मिले ये अवार्ड

माधुरी दीक्षित को अब तक 6 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें से 4 बेस्ट एक्ट्रेस के लिए और एक सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस के लिए मिला। इसके अलावा, उन्हें 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो

माधुरी दीक्षित इस समय ओटीटी (OTT) और फिल्मों में एक्टिव हैं। हाल हि में उनकी वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा, उनकी अपकमिंग फिल्म 'मां बहन' भी चर्चा में है, जिसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगी।

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

मनोरंजन

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

रवीना टंडन ने ऋषिकेश के दो दिवसीय दौरे में गंगा आरती, कथा सुनी और गौ पूजन किया। उन्होंने साड़ी पहनकर स्कूटी से जानकी सेतु पार किया।

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय के साथ बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी।

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

मनोरंजन

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

Rakhee Gulzar supports Aamir Khan's decision to marry at 61, citing age should not define happiness in marriage, references Robert De Niro.

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.