Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

Sambhal Woman Delivers Quadruplets

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

In Moradabad, a woman from Sambhal delivered quadruplets at TMU Hospital, with all babies reported to be healthy despite initial medical concerns.

woman gives birth to quadruplets मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

Sambhal Woman Deliver 4 Babys: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म |

Woman Gives Birth to Quadruplets: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक करिश्मा देखने को मिला। वहां के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) हॉस्पिटल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। इसमें से 2 लड़के और 2 लड़किया हैं। बताया जा रहा है  कि, सभी बच्चे स्वस्थ हैं।  

डॉक्टर ने दी थी गर्भपात की सलाह

TMU हॉस्पिटल की स्त्री प्रसूत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि-'संभल के असमोली की रहने वाली अमीना (31) का काफी समय से इलाज चल रहा था। जांच और अल्ट्रासाउंड में पता चला था कि महिला के गर्भ में 4 भ्रूण पल रहे हैं।

डॉक्टरों ने जोखिम को देखते हुए परिवार को 2 भ्रूण का गर्भपात कराने और 2 बच्चों को रखने की सलाह दी थी, लेकिन महिला और उसके परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया।'

बच्चे और मां स्वस्थ

बच्चे को जन्म देने के बाद मां और बच्चे सभी सुरक्षित है। डॉक्टरों ने बताया कि, जब अमीना ने सभी को जन्म देने का फैसला किया तो उसके बाद अमीना को लगातार निगरानी में रखा गया। समय- समय पर उनकी जांच की गई। महिला को 6 मई को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला ने पहले बच्चे को 9 मई को जन्म दिया फिर 14 मई को 3 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से एक बेटा और 2 बेटियां शामिल है, सभी बच्चों की नॉर्मल डिलेवरी हुईय़

डॉ. शिप्रा अग्रवाल का बयान

डॉक्टर ने बताया कि- 'जन्म के समय एक नवजात कमजोर था, इसलिए उसे कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। हालांकि अब मां और चारों बच्चों की हालत में काफी सुधार है और सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।'


 

संबंधित सामग्री

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

राज्य

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

राज्य

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।