गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा मिलती है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल के मुख्यमंत्री आशीर्वाद प्राप्त करते हैं

गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा मिलती है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

गुरुदेव के आशीर्वाद से सनातन और सत्य मार्ग के अनुसरण की प्रेरणा मिलती है - मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप कई वर्षों से लगातार आश्रम में आते रहे है।मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यस्त समय में भी आप भक्ति प्रेम से आश्रम आते है। पहले से आपको मैं मोहन प्यारे कहकर बुलाता रहा हूं,, आज आप अपने कार्यों से जनता के प्यारे बन गए है। सदा ऐसे ही समाज की सेवा में लगे रहे और सत्य , सनातन, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जन सेवा करते रहें। 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुदेव के निर्देश पर मंच से ही गुरुदेव के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा की  बाबा गुरुदेव का उज्जैन में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की गुरुवर को देखकर ऐसा लगता है कि स्वयं ईश्वर को देख लिया हो। यह आश्रम परमात्मा का घर है, परमात्मा का आशीर्वाद है कि हमें गुरुवर का आशीर्वाद उनके स्वरूप में मिल रहा है और जीवन में सत्य कार्य करने का जो मार्गदर्शन हमें गुरुवर के चरणों से मिलता है उससे जीवन जीने का नया मार्ग हमें प्राप्त होता है

हम समर्पित भाव से जनता की सेवा में लगे हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की महाराज जी का आशीर्वाद चिर काल तक हम सभी को मिलता रहे और आनंद के साथ जीवन का यापन करें। सनातन धर्म में मान्यता है की 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है। इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग आपके द्वारा बताया जाता है उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश के साथ देश के अलग-अलग जगहों से आए भक्त जय गुरुदेव आश्रम के माध्यम से भक्ति मार्ग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। गुरुदेव के आशीर्वाद से ही हम प्रदेश की जनता की समर्पित भाव से सेवा में लगे हैं। 

गौशालाओं को संरक्षण दे रहे, शराब बंदी लागू की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की महाराज जी की कृपा से हम प्रदेश में गौशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराब बंदी लागू की है और प्रदेश में उज्जैन ओंकारेश्वर, महेश्वर दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर ,ओरछा ,चित्रकूट सहित 19 नगर में शराबबंदी का आदेश आपकी कृपा से ही हो पाया है। प्रदेश में आपके बताए अनुशासन से ही कार्य हो रहे हैं महाराज गुरुदेव की कृपा से हम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके को अपनाने का मार्गदर्शन और शिक्षा जो आपके द्वारा बताई जाती है, उसको प्रदेश में लागू कर रहे हैं ।

धार्मिक, आध्यात्मिक के साथ ही उज्जैन को मिलेगी मेट्रो सिटी की पहचान 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे। उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है गुरुदेव की कृपा से अब हम हर जिले में गीता भवन बना रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण की उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा ,भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।