मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन!

मलयालम एक्टर संतोष नायर निधन

मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन!

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता संतोष नायर की केरल में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी और ट्रक चालक घायल हैं।

 मलयालम एक्टर संतोष के नायर का सड़क हादसे में निधन

Santhosh Nayar Accident Dead: मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन! |

Santhosh Nayar Accident Dead: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता संतोष के. नायर का मंगलवार सुबह केरल के अडूर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 63 वर्षीय एक्टर अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे, जब उनकी कार पथानामथिट्टा के एनाथु में घटी के पास पहुंची तो एक पार्सल ट्रक से टकरा गई।  

कैसे हुआ हादसा?

 

यह दर्दनाक दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एमसी रोड पर पुदुस्सेरी (अदूर) के पास हुई। संतोष नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ इनोवा कार में जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक पार्सल ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की स्थिति गंभीर, ट्रक चालक भी घायल

इस हादसे में एक्टर की पत्नी राजलक्ष्मी को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, ट्रक चालक (सुधीश) भी इस हादसे में घायल हुआ है।

100 से अधिक फिल्मों का शानदार सफर

संतोष नायर मलयालम इंडस्ट्री का एक प्रतिष्ठित चेहरा थे। उन्होंने 1982 में फिल्म 'इथु नंगलुडे कथा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।  उन्होंने अपने लंबे करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वे विलेन, एक एक्टर और कॉमेडी, हर तरह के रोल में माहिर थे।

फिल्मों के अलावा वे कई लोकप्रिय TV सीरियलों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

'मोहिनीअट्टम' बनी आखिरी फिल्म

दुखद बात यह है कि, उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' अभी सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था।

अब यह फिल्म पर्दे पर उनकी अंतिम उपस्थिति बन गई है। यह फिल्म 8 मई से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है।

 

 

संबंधित सामग्री

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

ईरान ने अमेरिका से 5 शर्तें रखीं युद्ध समाप्ति के लिए, भारतीय PM 43 वर्षों में पहली बार नॉर्वे पहुंचे, वीडी सतीशन केरलम के नए CM बने।

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

देश-विदेश

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जब एक ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मारी।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राहुल- प्रियंका मौजूद

देश-विदेश

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राहुल- प्रियंका मौजूद

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कैबिनेट में 20 मंत्रियों और कई नए चेहरे शामिल हैं।

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

राज्य

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले।

ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण हुआ हादसा

राज्य

ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण हुआ हादसा

देवास के बैराखेड़ी में 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर एक ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हैं।