Rahul Arunoday Passed Away: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का शूटिंग के दौरान हुआ निधन!

rahul-arunoday-banerjee-passed-away-shooting-set-death

Rahul Arunoday Passed Away: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का शूटिंग के दौरान हुआ निधन!

rahul arunoday passed away बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का शूटिंग के दौरान हुआ निधन

Rahul Arunoday Passed Away: बंगाली के फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का तलसारी बीच में डूबने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, एक्टर की मौत तब हुई जब वो एक बंगाली सीरियल की शूटिंग कर रहे थे।

को-स्टार का बयान आया सामने

राहुल के को-एक्टर भास्कर बनर्जी ने बताया कि- 'शूट के बाद बाकी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल कुछ बचे हुए सीन शूट करने के लिए वहां रुके थे। इस बीच ये हादसा हो गया।'

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत दोपहर में हुई, शूटिंग खत्म होने के बाद बनर्जी अकेले गहरे समुद्र में चले गए। कुछ देर बाद वो लापता हो गए, जिसके बाद वहां मौजूद क्रू मेंबर ने उन्हें पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहे।

हॉस्पिटल में किया मृत घोषित

एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि, एक्टर की पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका सरकार है, उनका एक बेटा है। निधन के बाद प्रियंका ने किया पोस्ट उन्होंने लिखा कि- "यह हमारे लिए गहरे दुख और निराशा का समय है। इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे पूरी विनम्रता के साथ कुछ समय और निजता (privacy) की मांग करते हैं।"

राहुल बनर्जी की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो Rahul Arunoday Banerjee ने अपनी ऑन-स्क्रीन को-स्टार Priyanka Sarkar से शादी की थी। दोनों का एक बेटा सहोझ है।

हालांकि, साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में बेटे की परवरिश के लिए फिर से साथ आ गए।

फिल्मी करियर

साल 2008 की हिट फिल्म Chirodini Tumi Je Amar से पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

राहुल बनर्जी ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों Chirodini Tumi Je Amar (2008), Love Circus, Shono Mon Boli Tomay, Na Hannyate, Kagojer Bou में काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शोज और वेब सीरीज में भी अभिनय किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।