Rhea Returns In Web Series: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती इस सीरीज से एक्टिंग में कर रहीं वापसी!

rhea-returns-in-web-series-after-5-year

Rhea Returns In Web Series: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती इस सीरीज से एक्टिंग में कर रहीं वापसी!

rhea returns in web series 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती इस सीरीज से एक्टिंग में कर रहीं वापसी

बॉलीवुड के जाने - माने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रैंड और बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा था। और अब करीब 5 साल बाद उन्होंने फिल्मों और सीरीज में वापसी कर रही है। 3 फरवरी मंगलवार की शाम वह मुंबई में ‘Next On Netflix’ इवेंट में शामिल होने गई थी, जहां एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करते हुए सीरीज 'फैमिली बिजनेस' की ऑफिशियल घोषणा की। बता दें कि, इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती के साथ रवि वर्मा और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज नेटफिल्क्स पर रीलीज होगी।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'नई शक्ति मिलती है पुराने पैसे से। जब सत्ता बड़ी होती है, तो परिवार और कारोबार की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। फैमिली बिजनेस जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

एक्ट्रेस की वापसी पर फैंस ने दिए अलग - अलग रिएक्शन

एक्ट्रेस रिया शर्मा के कमबैक से फैंस ने जताई खुशी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'So happy to see Rhea finally acting again ❤️', एक ने लिखा कि- 'रिया को स्क्रीन पर वापस देख खुश हूं। यह वापसी उनके लिए पूरी तरह न्यायसंगत है, इंतजार नहीं कर सकता इसे देखने का।', दूसरे ने लिखा कि-'देर आए, दुरुस्त आए, बधाई। '

रिया चक्रवर्ती ने 2012 में एक्टिंग की की थी शुरुआत

रिया चक्रवर्ती ने कम उम्र में ही मनोरंजन जगत में कदम रखा था। उन्होंने 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी टीन दीवा' से अपनी शुरुआत की, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद वे एमटीवी पर वीजे बनीं और कई शो होस्ट किए। 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया, जबकि 2013 में 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में एंट्री की। अपनी आखिरी फिल्म 'चेhre' (2021) के बाद एक लंबे ब्रेक पर रहीं रिया अब नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से वापसी कर रही हैं, जिसमें वे अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी। 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'Chehre'  में लास्ट बार रिया नजर आईं थी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।