Sarzameen Film Release On OTT: देश या बेटा? देशभक्ति, बलिदान और पारिवारिक टकराव की कहानी!

sarzameen-ott-release-ibrahim-kajol-patriotic-drama

Sarzameen Film Release On OTT: देश या बेटा? देशभक्ति, बलिदान और पारिवारिक टकराव की कहानी!

sarzameen film release on ott देश या बेटा  देशभक्ति बलिदान और पारिवारिक टकराव की कहानी

Sarzameen Teaser OUT: ‘सरजमीन’ का टीजर हुआ रिलीज, इमोशन और थ्रिल के साथ देशभक्ति का जज्बा!

फिल्म की कहानी: बेटा vs देश

फिल्म की कहानी कश्मीर की वादियों में सेट है, जहां पृथ्वीराज सुकुमारन कर्नल विजय मेनन के किरदार में 2 आतंकवादियों को पकड़ते हैं। इसके बाद में इब्राहिम अली खान जो कि कर्नल विजय के बेटे हरमन का किरदार निभा रहें हैं, फिल्म में आतंकी हरमन को अगवा कर लेते हैं। विजय को अपनी पत्नी मेहरूनिसा (काजोल) के दबाव में बेटा वापस लाने के लिए आतंकियों को रिहा करने की बात माननी पड़ती है, लेकिन ऐन वक्त पर वह अपने फर्ज को चुनता है — और फायरिंग कर देता है। Sarzameen Teaser OUT 8 साल बाद हरमन लौटता है, पर अब वो मासूम बच्चा नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित आतंकवादी बन चुका है। अब सवाल है – क्या विजय फिर से देश को चुनेगा या इस बार बेटा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस....

1. पृथ्वीराज सुकुमारन – आर्मी अफसर के रूप में गंभीर और संयमित अभिनय। 2. काजोल – एक मां के रोल में इमोशनल गहराई के साथ शानदार परफॉर्मेंस, खासकर क्लाइमेक्स में। 3. इब्राहिम अली खान – पिछली फिल्म ‘नादानियां’ से बेहतर एक्टिंग, पर अब भी किरदार की इंटेंसिटी पूरी तरह पकड़ नहीं पाए हैं।

डायरेक्शन और तकनीकी पक्ष...

कयोज ईरानी ने बतौर डायरेक्टर अच्छी शुरुआत की है, खासकर देशभक्ति और पितृत्व के टकराव को दिखाने की कोशिश सराहनीय है। कहानी में ‘शक्ति’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों की झलक मिलती है। फिल्म में कई ट्विस्ट्स और इमोशनल मोमेंट्स हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। मिड पार्ट में थोड़ी गति की कमी महसूस होती है, लेकिन क्लाइमेक्स असरदार है।

संवाद जो दिल छू ले...

1. "सबसे आगे देश, इसका मतलब ये नहीं कि सबसे पीछे बेटा..." 2. "मैं भूल गया... मेरा बेटा मुझसे अलग है, वो मेरी तरह बदलने से नहीं डरता, मुश्किलों से लड़ता है..." ये डायलॉग फिल्म को गहराई और इमोशनल टच देते हैं।

डायरेक्शन और प्रोडक्शन टीम…

1. निर्देशक: कायोज ईरानी (बोमन ईरानी के बेटे) 2. निर्माता: करण जौहर (धर्मा प्रोडक्शंस) 3. मुख्य कलाकार: पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल, इब्राहिम अली खान 4. ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar 5. रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।