Urvashi's Unique Bag Cannes 2025: उर्वशी का बैग बना चर्चा का विषय, वीडियों वायरल...

urvashi-rautela-cannes-2025-unique-bag-viral-video

Urvashi's Unique Bag Cannes 2025: उर्वशी का बैग बना चर्चा का विषय, वीडियों वायरल...

urvashis unique bag cannes 2025 उर्वशी का बैग बना चर्चा का विषय वीडियों वायरल

Urvashi Look Cannes 2025: उर्वशी का लुक देख फैंस के उड़े होश! वीडियो हुआ वायरल…

उर्वशी का यूनिक बैग बना चर्चा का विषय...

उर्वशी रौतेला ने अपने तीसरे रेड कार्पेट लुक में जो हैंडबैग कैरी किया, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और सभी उनके फैशन सेंस को देखकर हैरान रह गए। यह बैग जूडिथ लीबर कॉउचर का डिजाइन किया हुआ "ब्रा नेकलेस बैग" है, जिसमें ब्रा शेप के साथ एक खूबसूरत नेकलेस अटैच किया गया है। इसकी कीमत लगभग 5.32 लाख रुपये बताई जा रही है।इससे पहले, उन्होंने जो तोते वाला क्रिस्टल क्लच कैरी किया था, उसकी कीमत करीब 4.6 लाख रुपये थी और फैशन पेज डाइट सब्या ने भी उसकी फोटो साझा की थी।

हर दिन नया लुक, हर बार नया सरप्राइज...

पहले दिन: उनके आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनके हरे रंग के तोते वाले बैग और बोल्ड मेकअप की रही। दूसरे दिन: ड्रेस का एक हिस्सा फटा हुआ नजर आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तीसरे दिन: गोल्डन ब्रा बैग ने सबका ध्यान खींच लिया और उर्वशी ट्रेंड में आ गईं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...

रेड कार्पेट पर उर्वशी के फोटोशूट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं और पीछे मेहमानों की लंबी लाइन नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DietSabya® (@dietsabya)

उर्वशी ने भी शेयर की तस्वीरें....

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

यूजर ने दिए रिएक्शन...

एक यूजर ने लिखा- 'World’s first woman to wear transparent cloth in cannes' एक यूजर ने लिखा- 'The Luxury and the royalty you carry, nobody can do this. I have seen so many girls on the ramp of Cannes but your outfit is so different from others' एक ने लिखा- “उर्वशी की पीआर टीम वाकई मजबूत है, वह खुद अपनी गॉडफादर हैं।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “उर्वशी को डाकू महाराज का आशीर्वाद मिला हुआ है, उन्हें कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा अन्य ने लिखा कि ‘कुछ भी कहो लड़की तो ब्यूटीफूल है। ”

बीते दिन पहनी थी ब्लैक गाउन…

रेड कार्पेट पर फटी ड्रेस में दिखीं थी उर्वशी..

उर्वशी ने कांस फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन ‘ओ एजेंटे सीक्रेटो’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर नाजा सादे कॉउचर की एक ब्लैक सिल्की सैटिन गाउन पहन रखी थी। जब वह कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, जैसे ही उन्होंने फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ ऊपर किए, वैसे ही हर किसी का ध्यान उनके कंधे के नीचे तरफ गया, तभी उनकी ड्रेस में आर्मपिट के पास एक छेद नजर आया। पहले तो लोगों को लगा कि ये ड्रेस का डिजाइन हो सकता है, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि ड्रेस फटी हुई थी।

ड्रेस की डिटेल और स्टाइलिंग..

उनका गाउन क्रू नेकलाइन, डीप स्वीटहार्ट नेक डिटेल, फुल स्लीव्स और प्लीटेड वॉल्यूमिनस स्कर्ट के साथ एक लंबी ट्रेन में था। लुक को उन्होंने ट्विस्टेड हेयर अपडू, पन्ना-कट बालियां, गुलाबी क्लच और कोरल ब्राउन लिपस्टिक के साथ स्टाइल किया था।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो..

अब एक्ट्रेस की यह वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स के साथ-साथ फैशन क्रिटिक्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि उर्वशी ने भी यह अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की लेकिन उन तस्वीरों को इस तरह से पेश किया गया है, कि उसमें ड्रेस का फटा हुआ भाग दिखाई नहीं दे रहा है।  

यूजर्स ने इस तरह दिए थे रिएक्शन..

यूजर ने किया था ट्रोल…

एक यूजर ने स्टोरी में वीडियो शेयर कर व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि- ‘देखो, मेहनत की इज्जत होनी चाहिए। बिचारी, मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।, एक यूजर ने पूछा, ‘क्या वहां वाकई छेद है?’ वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि- ‘कान्स में फटी ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय?’, एक ने लिखा कि- ‘आखिर ये क्या कर के मांनेगी, अब तो ये फटे कपड़े भी पहनने लगी।’ वहीं एक ने लिखा- ‘छेद है और ये छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहीं, ये उल्टा फ्लॉन्ट कर रही हैं, गजब कॉन्फिडेंस है।’

उर्वशी ने फटी ड्रेस के पीछे का खोला राज..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी ने ड्रेस फटने का कारण बताया और कारण ऐसा जो दिल जीत ले उन्होंने कहा कि- ‘जैसे ही मैं इवेंट की ओर बढ़ रही थी, मेरी कार अचानक रुक गई। 70 साल की बुजुर्ग महिला रास्ते में आ गई। उन्हें बचाने के लिए मेरे ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी, जिससे मुझे धक्का लगा और मैं आगे की तरफ खिसक गई। और उस समय उनका गाउन फट गया’ Urvashi Rautela Cannes 2025 Dress एक्ट्रेस ने कहा कि – मुझे अपनी ड्रेस को लेकर कोई टेंशन नहीं थीं, बल्कि मुझे उस बुजुर्ग महिला की सुरक्षा के लिए आभार महसूस हुआ कि वो सुरक्षित हैं। उर्वशी का कहना है कि – ‘उनके लिए मैं एक मुस्कान और एक सच्चाई पेश करती हूं। हमारे पहन गए कपड़ों में सुंदरता नहीं होती, बल्कि हमारे चुने गए फैसलों में होती है। ‘

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।