इंदौर हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की सुपारी देकर कराई थी हत्या

indore-man-murder-wife-conspires-with-paramour-to-kill-husband

इंदौर हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की सुपारी देकर कराई थी हत्या

इंदौर हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की सुपारी देकर कराई थी हत्या

Indore man murder: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला शनिवार को सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस जांच में सामने आई इस खौफनाक कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

घात लगाकर की गई थी हत्या

[caption id="attachment_147854" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

पुलिस की मानें तो राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घर से बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी श्रीराम ने देसी पिस्टल से उनके सिर के पीछे सटाकर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली उनकी गर्दन में फंसी थी।

Indore man murder: पत्नी और प्रेमी की साजिश का हुआ खुलासा

पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले थे। जांच में सामने आया कि नवीन की पत्नी भारती पाटीदार ने अपने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे और उन्होंने नवीन को रास्ते से हटाने के लिए करीब 70 हजार रुपये में सुपारी दी थी।

सुपारी किलर्स की टीम ने दिया वारदात को अंजाम

इस हत्या को अंजाम देने के लिए राहुल ने देवास निवासी मुकेश कुमावत को शामिल किया। मुकेश ने अपने साथियों श्रीराम और अजय के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर सही मौके का इंतजार कर वारदात को अंजाम दिया।

[caption id="attachment_137676" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

पुरानी दुश्मनी भी बन कर उभरी वजह

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे सिर्फ अवैध संबंध ही नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश भी एक बड़ा कारण थी। वर्ष 2023 में नवीन और राहुल एक अन्य हत्या के मामले में साथ शामिल थे। बाद में विवाद होने पर नवीन ने मुखबिरी कर राहुल को गिरफ्तार करवा दिया था, जिससे दोनों के बीच दुश्मनी गहराती गई। इसी दौरान राहुल और भारती के बीच संबंध विकसित हुए।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पत्नी भारती पाटीदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस साजिश का मुख्य आरोपी राहुल उईके अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

संबंधित सामग्री

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

देश-विदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बदलेगी सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली, CM योगी ने लागू किए नए नियम

देश-विदेश

यूपी में बदलेगी सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली, CM योगी ने लागू किए नए नियम

यूपी में योगी कैबिनेट के बड़े फैसले। 50 कर्मचारियों वाले दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, AC 24-26 डिग्री पर चलेगा। सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल शासन पर भी जोर।

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।