नीदरलैंड दौरे पर पंजाब CM मान: निवेश की नई उड़ान, राजदूत ने किया गर्मजोशी से स्वागत

punjab-news-cm-bhagwant-mann-on-visit-to-netherlands

नीदरलैंड दौरे पर पंजाब CM मान: निवेश की नई उड़ान, राजदूत ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नीदरलैंड दौरे पर पंजाब cm मान निवेश की नई उड़ान राजदूत ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Punjab news: पंजाब में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीदरलैंड का अहम दौरा शुरू किया है। आगामी चुनावों से पहले निवेश आकर्षित करने की दिशा में यह दौरा सरकार के लिए निर्णायक कदम माना जा रहा है।

विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस, आज होंगी अहम बैठकें

मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार देर शाम नीदरलैंड के लिए रवाना हुए। 19 अप्रैल को वे वहां के प्रमुख उद्योगपतियों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इस दौरान राज्य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और मुख्य सचिव केएपी सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पंजाब में निवेश को बढ़ावा देना और नई औद्योगिक संभावनाओं को तलाशना है।

भारतीय राजदूत ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नीदरलैंड पहुंचने पर भारत के राजदूत कुमार तुहीन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह दौरा लगभग एक सप्ताह का बताया जा रहा है, जिसमें एम्स्टर्डम में कई उच्चस्तरीय मीटिंग्स प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, अलॉयज एंड स्टील, फार्मास्यूटिकल्स और आईटी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

[caption id="attachment_147948" align="alignnone" width="1200"]सीएम मान का ट्वीट सीएम मान का ट्वीट[/caption]

पहले से मजबूत हैं भारत-नीदरलैंड संबंध

बताते चलें कि नीदरलैंड भारत के प्रमुख विदेशी निवेशकों में शामिल है, और पंजाब में पहले से ही कई डच कंपनियां सक्रिय हैं। अक्टूबर 2023 में राजपुरा स्थित विविधा इंडस्ट्रियल पार्क में डी ह्यूस फैक्टरी की आधारशिला रखी गई थी। इसके अलावा, आलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी सफलतापूर्वक कार्यरत है।

वैश्विक स्तर पर निवेश जुटाने की मुहिम जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने यामाहा, होंडा और फुजित्सु जैसी बड़ी कंपनियों से निवेश को लेकर चर्चा की थी। इसके साथ ही उन्होंने फरवरी 2026 में मुंबई का दौरा किया और मार्च में आयोजित ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट’ के जरिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया।

संबंधित सामग्री

King Kohli के बल्ले ने बरपाया कहर, KKR को मिली करारी शिकस्त

खेल

King Kohli के बल्ले ने बरपाया कहर, KKR को मिली करारी शिकस्त

In the 19th season of IPL 2026, RCB won against KKR by 6 wickets, with Virat Kohli scoring an unbeaten 105 runs.

NEET Paper Leak: 7 लोग गिरफ्तार, एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन, 5वें के लिए खरीदा पेपर

देश-विदेश

NEET Paper Leak: 7 लोग गिरफ्तार, एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन, 5वें के लिए खरीदा पेपर

NEET UG 2026 के पेपर लीक मामले में CBI ने जयपुर और अन्य शहरों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बड़ी रकम के लिए पेपर खरीदने और बेचने की घटना शामिल है।

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

देश-विदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बदलेगी सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली, CM योगी ने लागू किए नए नियम

देश-विदेश

यूपी में बदलेगी सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली, CM योगी ने लागू किए नए नियम

यूपी में योगी कैबिनेट के बड़े फैसले। 50 कर्मचारियों वाले दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, AC 24-26 डिग्री पर चलेगा। सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल शासन पर भी जोर।

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।