आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम छिलका फेस पैक

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार |

Mango Peel Face Pack: गर्मियों में आम खाना तो सबको पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के छिलके भी आपकी त्वचा के लिए खजाने से कम नहीं हैं? छिलकों को फेंकने की बजाय इन्हें सूखाकर पाउडर बना लें। यह पाउडर त्वचा को निखारने, दाग-धब्बे कम करने और ग्लो बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होता है।

आम के छिलकों का पाउडर कैसे तैयार करें?

आम के छिलकों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें। पूरी तरह सूख जाने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पैक को एयरटाइट डिब्बे में रख लें। इसे कई महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस पाउडर को दही या गुलाब जल में मिलाकर 15 मिनट तक लगाकर रखें। फिर उसे धो लें। 

गुलाब जल के साथ आम छिलका फेस पैक

त्वचा को हाइड्रेट और ब्राइट करने के लिए सबसे आसान पैक बनाएं। पहले 1 चम्मच आम छिलका पाउडर में जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

फायदा- गुलाब जल त्वचा का pH बैलेंस करता है और नमी बनाए रखता है।

दही के साथ आम छिलका फेस पैक

दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आप 1 चम्मच पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाकर लगाएं। 20 मिनट रखने के बाद धो लें।

फायदा- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स हटाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

कच्चे दूध के साथ आम छिलका फेस पैक

रंगत साफ करने और ग्लो बढ़ाने वाला पैक बनाने के लिए आम छिलके के पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15-20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें।

फायदा: कच्चा दूध त्वचा को नरम, मुलायम और चमकदार बनाता है।

कॉफी पाउडर के साथ आम छिलका स्क्रब पैक

प्राकृतिक स्क्रब की चाहत रखने वालों के लिए 1 चम्मच आम छिलका पाउडर + 1 चम्मच कॉफी पाउडर + थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 15 मिनट बाद धो लें।
फायदा: कॉफी डेड स्किन हटाती है, जबकि एलोवेरा त्वचा को शांत और मुलायम रखता है।

एलोवेरा जेल के साथ आम छिलका फेस पैक

सूखी त्वचा के लिए पैक बनाने के लिए आम छिलका पाउडर को ताजा एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। 

फायदा- नियमित इस्तेमाल से त्वचा नरम होती है, दाग कम होते हैं और निखार बढ़ता है।नोट: कोई भी पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। संवेदनशील त्वचा वाले लोग डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

संबंधित सामग्री

वैक्स के बाद अगर आपको भी होती है इचिंग और पिंपल की दिक्कत तो करें ये उपाय

लाइफ स्टाइल

वैक्स के बाद अगर आपको भी होती है इचिंग और पिंपल की दिक्कत तो करें ये उपाय

वैक्सिंग के बाद त्वचा में जलन और दाने आम हैं। एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल, बर्फ और नारियल तेल का उपयोग करके इन समस्याओं से राहत पाएं।

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

लाइफ स्टाइल

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

गर्मी के मौसम में त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहाँ पर कुछ स्किन केयर टिप्स और आहार सुझाव दिए गए हैं, जिनसे आप एक्ने की समस्या से बच सकते हैं।

ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? अपनाएं ये तरीके

लाइफ स्टाइल

ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? अपनाएं ये तरीके

Learn effective tips to select the freshest and most water-filled coconuts, ensuring optimal hydration and taste during the summer.

घमौरियों से निपटने के लिए लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें

लाइफ स्टाइल

घमौरियों से निपटने के लिए लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें

As temperatures rise, prickly heat becomes common. Experts advise against talcum powder, recommending natural remedies like aloe vera, cucumber, and sandalwood instead.

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।