Summer Drink for Health: गर्मियों में पिएं ये एक चीज पांचन तंत्र रहेगा दुरुस्त, मिलेगी भरपूर ठंडक!

drink-this-drink-in-summer-your-digestive-system-will-remain-healthy

Summer Drink for Health: गर्मियों में पिएं ये एक चीज पांचन तंत्र रहेगा दुरुस्त, मिलेगी भरपूर ठंडक!

summer drink for health गर्मियों में पिएं ये एक चीज पांचन तंत्र रहेगा दुरुस्त मिलेगी भरपूर ठंडक

Summer Drink for Health: गर्मियों में शरीर में पानी की कमी, थकावट और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे मौसम में अगर कोई ड्रिंक जो सबसे ज्यादा राहत देती है, तो वह है छाछ। छाछ न सिर्फ एक पीने की चीज है, बल्कि यह आयुर्वेद में भी एक औषधि के रूप में मानी जाती है।

गर्मियों में छाछ का सेवन शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों से बचाव करने में सहायक होता है। आज हम बताएंगे कि गर्मियों में छाछ पीने के क्या-क्या फायदे हैं और क्यों इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

कैसे बनाएं छाछ?

छाछ को दही से बनाया जाता है जिसे मथकर बनाया जाता है। इसमें पानी मिलाकर अच्छे से मथने के बाद मक्खन अलग कर लिया जाता है, इसमें स्वादानुसार सफेद - काला नमक, पीसा भूना जीरा, अदरक और हिंग (डालना चाहें तो), पुदीना इसमें आप कड़ी पत्ता और जीरे राई और करी पत्ता का तड़का लगा सकते हैं अगर खाने में खाना हो तो, यह पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है।

गर्मियों में छाछ पीने के फायदे

शरीर को ठंडक दें

गर्मियों में जब शरीर का तापमान बढ़ जाता है, तब छाछ एक प्राकृतिक कूलेंट की तरह काम करता है। यह शरीर के भीतरी तापमान को संतुलित करता है और लू से बचाव करता है। लोग गर्मियों में इसे खूब पीते है।

डिहाइड्रेशन से बचाव करें

गर्मी के मौसम में पसीने के कारण शरीर से काफी मात्रा में नमक और पानी बाहर निकल जाता है। छाछ में नमक और पानी की मौजूदगी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, जिससे डिहाइड्रेशन नहीं होता। और हमे ठंडक भी प्रदान करता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स पाचन में मदद करते हैं। यह गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। खाने के बाद एक गिलास छाछ पीना digestion के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

हीट स्ट्रोक से बचाव करने में सहायक

गर्मियों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। छाछ एक प्राकृतिक उपाय है, जो शरीर को ठंडक देकर हीट स्ट्रोक से बचाता है। खासकर दोपहर के समय इसे पीने से लू का असर नहीं होता।

  Also Read- ICE Bath Benefits: ICE Bath Benefits: सेलिब्रिटी क्यों लेते हैं ICE बाथ? जानिए फायदे…

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।