Pregnancy Care Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान!

pregnancy-care-tips-warning-signs-during-pregnancy

Pregnancy Care Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान!

pregnancy care tips प्रेग्नेंसी के दौरान ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सावधान

Pregnancy Care Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं और उनके आसपास मौजूद लोगों को बहुत ध्यान रखना चाहिए। शुरुआती प्रेग्नेंसी में हर महिने चेकअप करवाएं। उनके खान-पान से लेकर उनके सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ लक्षण को नजर अंदाज न करें , जैसे - प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग, वाटर ब्रेक होना, बच्चे का मूमेंट न करना ऐसे लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, इसमें जरा भी देरी हुई तो मां और बच्चे दोनों को समस्या हो सकती है, कई बार मिसकैरिज का भी खतरा होता है। आइए जानते किन लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

इन लक्षणों को भूलकर न करें इग्नोंर

ब्लीडिंग होना

प्रेग्नेंट महिला को अपना हमेशा ध्यान रखना चाहिए, अगर प्रेग्नेंसी कंफर्म होने के बाद अगर ब्लीडिंग या स्पॉटिंग नजर आए तो खतरें की घंटी हो सकती है। ऐसा होने पर संकेत देता है कि या तो बच्चे की ग्रोथ रुक गई है, या बच्चा नॉर्मल नहीं है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है। हर महिने चेकअप भी कराएं।

समय से पहले वाटर ब्रेक होना

गर्भ में बच्चा एम्नियोटिक फ्लूइड में सुरक्षित रहता है, जो उसकी ग्रोथ के लिए जरूरी होता है। अगर समय से पहले वाटर ब्रेक हो जाए, तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और बच्चे का समय से पहले जन्म होने की संभावना भी रहती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बच्चे की मूवमेंट कम होना

28 हफ्तों के बाद बच्चे की हलचल साफ महसूस होने लगती है। अगर अचानक बच्चे की मूवमेंट कम लगे या बिल्कुल महसूस न हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह बच्चे की सेहत से जुड़ा महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

ब्लड शुगर का ज्यादा या कम होना

प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को शुगर लेवल से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसे गेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। ऐसे में ब्लड शुगर का अचानक बढ़ना या कम होना बच्चे के विकास पर असर डाल सकता है। इसलिए नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है।

इन लक्षणों के दिखते ही लें डॉक्टर की सलाह

  NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।