टीएमसी के 20 सांसद NCPI में शामिल

20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय, कोकिला बोली - NDA के साथ करेंगे काम

पश्चिम बंगाल के 20 टीएमसी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में विलय करने और एनडीए के साथ काम करने की घोषणा की है।

 20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय, कोकिला बोली - NDA के साथ करेंगे काम

20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय

पश्चिम बंगाल की TMC के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 बागी सांसदों ने ममता बनर्जी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान कर दिया है। बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की।

‘NDA के साथ करेंगे काम’

लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बागी सांसद काकोली घोष ने कहा कि TMC के दो-तिहाई लोकसभा सांसदों ने अलग गुट के रूप में मान्यता देने के लिए पत्र सौंप दिया है। उन्होंने कहा- आगे हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे। बिरला से TMC के बागी सांसदों की मुलाकात की, उसमें 17 TMC सांसद दिख रहे हैं। स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात से पहले सांसदों ने बंगाल BJP प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की थी 

कब बनी NCPI?

रिकॉर्ड के मुताबिक, NCPI पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रजिस्टर्ड पार्टी है। 3 साल पहले, 2023 में उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के एक कपल ने पार्टी की नींव रखी। NCPI के डॉक्यूमेंट्स में पत्नी शेउली कुंडू का नाम कोषाध्यक्ष के रूप में दर्ज है। शेउली खुद को कलकत्ता हाईकोर्ट की वकील बताती हैं। पार्टी के अध्यक्ष उत्तिया कुंडू हैं, जो शेउली कुंडू के पति हैं। उत्तिया ने एक फेसबुक पोस्ट में बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के साथ फोटो भी शेयर की।

NCPI के फाउंडर

NOTA से भी कम वोट

NCPI ने 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 4 उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन उन उम्मीदवारों को NOTA से भी कम वोट मिले। पार्टी को कुल मिलाकर 1,198 वोट मिले थे। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक पार्टी को कुल ₹1.13 लाख का चंदा मिला था। NCPI के चुनावी पोस्टरों में नारा था- अपने अधिकारों को बचाने के लिए दलबदलुओं को नकारें।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

अभिनेता गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का खुलासा हुआ है, जिसके बाद उनकी पत्नी सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया। इस पर अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार।

उत्तराखंड के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, श्रीनगर में बड़ा सियासी बदलाव

उत्तराखंड के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, श्रीनगर में बड़ा सियासी बदलाव

उत्तराखंड की नगर निकाय राजनीति में भाजपा ने बड़ी मजबूती हासिल की है, श्रीनगर नगर निगम में आरती भंडारी ने भाजपा में पुनः प्रवेश किया।

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी से बचाया

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी से बचाया

गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनके बेटे यशवर्धन को मुंबई के फैमिली कोर्ट में देखा गया। उनके कोर्ट पहुंचने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026