amit-shah-bhopal-visit-gopalak-sammelan

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

By : नेशन मिरर
रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह देर रात भोपाल पहुंचे, स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया स्वागत

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे राजधानी भोपाल पहुंचे। पहले उनके रात 9 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की।

शाह का प्रवास करीब 23 घंटे का है। रात्रि विश्राम होटल ताज में होगा। शनिवार को वे गृह विभाग और आंतरिक सुरक्षा पर केंद्र व राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 12 बजे वे भेल दशहरा मैदान में राज्यस्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें 35 हजार से अधिक गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के जुटने की संभावना है। यहां वे 16.80 करोड़ रुपये की लागत से बने डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे और उज्जैन में प्रस्तावित 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। साथ ही नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

इसके बाद वे भौंरी स्थित आईआईएसईआर परिसर में 'अत्रि परिसर' का शिलान्यास करेंगे और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम करीब 8 बजे वे दिल्ली रवाना होंगे।

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का आज रात्रि में भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया।

आपके प्रवास से प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। हम सभी को मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

@Hkhandelwal1964

.....

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2106097340989980868

संबंधित सामग्री

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर-बीएचईएल दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर-बीएचईएल दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी

भोपाल में अमित शाह और डॉ. मोहन यादव ने न्याय संहिताओं और आधुनिक पुलिसिंग पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो 7 अक्टूबर तक चलेगी।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप ; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप ; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब मांगा।

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को दी आत्मीय विदाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विदाई दी गई।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं अंचल में जमीन मामले में आरोप तय किए गए हैं, जिसके बाद भाजपा ने उनसे इस्तीफा मांगा है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर