ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। मुकाबला चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को खेला जाएगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा।
चैन्नई में होगा मैच
प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की। PM मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। PM इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद भारतीयों को संबोधित करेंगे।
Delighted to witness young sporting talent in action at the MCG. Watching children play cricket, Kabaddi and Australian rules football was a wonderful reminder that sport has a unique ability to connect people.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
India and Australia share a deep sporting bond. As both our nations… pic.twitter.com/DRIxJWiCm4
15 साल के इतिहास में पहली बार
BBL के 15 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब लीग का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और लीग को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

BBL के भारत में आयोजन की तैयारी कई महीने पहले ही शुरू हो चुकी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने IPL 2026 के दौरान चेपॉक स्टेडियम का दौरा किया था। टीम ने स्टेडियम की सुविधाओं, पिच, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन पर चर्चा की गई। इसी दौरे के बाद दिसंबर में BBL का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में कराने की योजना को अंतिम रूप दिया गया।
न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत
पीएम मोदी अपने 6 दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज में आज ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते पर आगे की बातचीत करेंगे। इसके बाद PM एक बिजनेस इवेंट और स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे। इसके बाद ऑकलैंड में 40000 भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है।