चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों को धमकी, लिखा - पंजाब खालिस्तान बनेगा

chandigarh-jalandhar-school-threat-punjab-khalistan-news

चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों को धमकी, लिखा - पंजाब खालिस्तान बनेगा

चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों को धमकी लिखा - पंजाब खालिस्तान बनेगा

Punjab Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल से जरिए आई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई और सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गईं।

CM मान, केजरीवाल को धमकी

इसी के साथ ईमेल में पंजाब के CM भगवंत मान, DGP गौरव यादव, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

[caption id="attachment_145392" align="alignnone" width="1291"]चंडीगढ़ में भेजी गई ईमेल चंडीगढ़ में भेजी गई ईमेल[/caption]

Punjab Chandigarh Bomb Threat: कोर्ट में धमाका

इसके अलावा मोहाली कोर्ट, फिरोजपुर में कोर्ट कांप्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू को भी नष्ट करने की धमकी दी गई। मोहाली कोर्ट को तुरंत खाली करवा दिया गया और दोपहर 3 बजे तक एंट्री बैन कर दी है।

स्कूलों में छुट्टी नहीं

हालांकि, Email के जरिए आए दिन मिल रही धमकियों को स्कूलों ने गंभीरता से नहीं लिया। जालंधर के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई। बच्चे और स्टाफ स्कूलों में रुका और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि Email के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच में शामिल है। वहीं, CM भगवंत मान ने कहा है कि हम गंभीर हैं। इनकी जांच चल रही है।

[caption id="attachment_145393" align="alignnone" width="1289"]धमकी वाली ईमेल धमकी वाली ईमेल[/caption]

Email में क्या लिखा?

धमकी वाली Email में लिखा - जालंधर के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा। अपने बच्चे बचा लो। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। देह सिवा बर मोहे स्टार्ट, जन-गण-मन बंद कर दो। बम और ग्रेनेड से हमला होगा, स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में धमाका होगा। mail में आगे लिखा - खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह किया जाएगा। खालिस्तान वोटों से और बम से। बम या ग्रेनेड हमले में CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी ठोकेंगे। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर के स्टेच्यू को 14 अप्रैल को बम धमाके से नष्ट करेंगे।

संबंधित सामग्री

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।