विमान हानि की घटना

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आंधी के कारण एअर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े एअर इंडिया के 3 विमान आंधी और बारिश के चलते एयरपोर्ट पर रखे उपकरणों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया यह घटना 7 जून शाम की है।

3 विमानों को नुकसान

100 किलोमीटर प्रति घंटे के इस तूफान के चलते मेंटेनेंस करने वाली सीढ़ी और एक ट्रेस्टल अपनी जगह से तेजी भागते हुए एयर इंडिया के 3 विमानों से टकरा गए। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ग्राउंड स्टाफ विमान के पीछे तेजी से भागे लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। तीनों विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

जांच और मरम्मत का काम

इसके बाद तुरंत विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड किया गया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ और उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं। लेकिन बाकी 2 विमान इस हफ्ते के भीतर फिर से उड़ान सेवा में लौट सकते हैं। 

तूफान को लेकर कोई चेतावनी नहीं

एअर इंडिया इंजीनियरिंग और Indigo के ग्राउंड इक्विपमेंट अचानक खराब मौसम तेज आंधी के चलते टर्मिनल 2 पर खड़े विमान से टकरा गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मौसम में किसी भी बदलाव के बारे में (एयरपोर्ट ऑपरेटर या एयरलाइंस को) कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार, T2 पार्किंग स्टैंड पर इंडिगो इंजीनियरिंग और एयरक्राफ्ट इंडिया इंजीनियरिंग की एक-एक सीढ़ी और एक-एक तिपाई अपनी जगह से खिसक गए और 3 एयर इंडिया विमानों से टकरा गए। सूत्रों ने बताया कि एक विमान की मरम्मत में लंबा वक्त लगेगा और बाकी विमान जल्द ही उड़ान भरने लगेंगे।

संबंधित सामग्री

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

थाईलैंड के बैंकॉक में तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी हुई, जिससे 200 भारतीय यात्री फंस गए। फ्लाइट अब 14 अगस्त को रवाना होगी।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

हरदा का 103 साल पुराना स्कूल बना खतरे का घर, टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम

हरदा का 103 साल पुराना स्कूल बना खतरे का घर, टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम

हरदा के 103 वर्ष पुराने डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छत तूफान से क्षतिग्रस्त, मानसूनी बारिश में छात्र संकट में।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026