दिल्ली अग्निकांड: मालिक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा, बोला - डरकर भाग गया

दिल्ली होटल आग मामले में मालिक गिरफ्तार

दिल्ली अग्निकांड: मालिक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा, बोला - डरकर भाग गया

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में लगी आग के मामले में मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 4 दिन की रिमांड पर भेजा।

दिल्ली अग्निकांड मालिक गिरफ्तार पुलिस रिमांड पर भेजा बोला - डरकर भाग गया

दिल्ली होटल आग मामले में मालिक गिरफ्तार |

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में आग मामले में मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लवकेश बजाज को पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में पेश किया था। बजाज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

भाग गया था मालिक

पुलिस के मुताबिक, आग लगने के दौरान बजाज अपनी कार से जलती हुई इमारत के पास से गुजरा, लेकिन लोगों की मदद करने के बजाय वहां से निकल गया। उसने बताया कि वह डर गया था इसलिए मौके से भाग गया। उसने यह भी माना कीउसने न तो किसी की मदद की और न ही घर गया। इसके बजाय वह शहर में इधर-उधर घूमता रहा।

मालिक हुआ गिरफ्तार

बुधवार को लगी भीषण आग ने 5 मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने बजाज को हिरासत में लिया था। गिरफ्तार होटल मालिक ने बताया कि वह खुद होटल की निगरानी नहीं करता था। उसने होटल के मैनेजमेंट, बिलिंग और अकाउंट्स का काम किसी और शख्स को दिया था। उसने यह भी कहा कि होटल में कमरे बड़े करने और अन्य बदलावों की सलाह भी किसी और व्यक्ति ने दी थी। 

58 लोगों का रेस्क्यू

मालिक बजाज ने दावा किया कि सलाह देने वाले व्यक्ति ने उससे कहा था- होटल में ये सारे मॉडिफिकेशन नॉर्मल हैं और दिल्ली में सब चलता है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, आग सुबह 8:30 बजे लगी। कुछ मिनट में धुआं पूरी इमारत में फैल गया। ऊपरी मंजिलों पर ठहरे लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों ने 58 लोगों को बाहर निकाला। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

देश-विदेश

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर जयपुर में एमरजेंसी लैंडिंग की गई।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।

दौसा में भीषण कार हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपत्ति घायल!

राज्य

दौसा में भीषण कार हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपत्ति घायल!

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। ड्राइवर की मौत हो गई और पंजाब के दंपत्ति घायल हो गए।

Airforce का विमान क्रेश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

देश-विदेश

Airforce का विमान क्रेश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

असम के जोरहाट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान आग की चपेट में आया और दो हिस्सों में बंट गया।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.