फ्लाईदुबई फ्लाइट घटना

भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट हमाम अल-हमामी ने पायलट पर हमला किया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

By : शिवम् पांडेय
भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी हमाम अल-हमामी, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

फ्लाईदुबई फ्लाइट घटना

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है। वह ओमान का रहने वाला है। उड़ान के दौरान हुए इस हमले के बाद विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियां अल-हमामी के पुराने रिकॉर्ड और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उसके अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने का दावा किया गया है।

2024 में भी उठे थे सवाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में अल-हमामी को ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन की पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था। इसके पीछे उसकी कथित कट्टरपंथी सोच को वजह बताया गया है। बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी जिम्मेदारी दी गई। वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था। करीब आठ महीने पहले वह फ्लाईदुबई से जुड़ा था।

सीरिया में रहने की भी जानकारी

अल अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हमामी ने ओमान के बाहर भी काफी समय बिताया था। वह सीरिया में भी लंबे समय तक रहा था। जांच एजेंसियां अब उसके पुराने संपर्कों और वहां रहने के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उसने कुछ धार्मिक लोगों से मुलाकात की थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके विचारों में बदलाव कब और कैसे आया।

फ्लाइट में पायलट पर हमला

फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद अल-हमामी ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया। इस दौरान विमान की ऊंचाई तेजी से कम हुई। कैप्टन मच्छर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान को संभालने में मदद की।

तबुक में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में 174 लोग सवार थे। इनमें इजराइल के अलावा भारत और UAE के नागरिक भी शामिल थे। कैप्टन स्मित मच्छर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें सऊदी अरब से अबू धाबी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विमान को क्रैश करने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में अल-हमामी ने विमान को इजराइल में क्रैश करने की बात कही है। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी इस दावे की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। उसके पास से फिलिस्तीन के समर्थन से जुड़ी कुछ चीजें मिलने की बात भी रिपोर्ट्स में कही गई है। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि पायलट पर हमला क्या विमान पर कब्जा करने की किसी बड़ी कोशिश का हिस्सा था।

तैनाती पर भी जांच

इस मामले में एक बड़ा सवाल यह भी है कि पुराने रिकॉर्ड में सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आने के बाद अल-हमामी को तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में को-पायलट की ड्यूटी कैसे मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल की सुरक्षा एजेंसियां और UAE की जांच एजेंसियां इस पहलू को भी देख रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी के मकसद को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सराहा, कहा ‘मुंबई के बेटे पर गर्व’

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पायलट स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने उड़ान के दौरान हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर