महाराष्ट्र में सूखा घोषित

CM फडणवीस का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र के 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित; किसानों पर संकट

महाराष्ट्र में बारिश की कमी के कारण 265 तालुकों में सूखे की स्थिति घोषित की गई है। सरकार ने किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा की।

By : शिवम् पांडेय
CM फडणवीस का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र के 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित; किसानों पर संकट

महाराष्ट्र में सूखा घोषित

महाराष्ट्र में बारिश की कमी और खेती पर पड़े असर को देखते हुए राज्य सरकार ने 358 में से 265 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। सरकार के इस फैसले का असर राज्य के करीब 74 फीसदी तालुकों पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में बारिश की कमी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया था, जिसके बाद सरकार की ओर से सूखा घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

किसानों के लिए राहत के कई ऐलान

सूखाग्रस्त घोषित किए गए इलाकों में किसानों और ग्रामीण परिवारों को राहत देने के लिए कई कदम उठाने की बात कही गई है। इनमें जमीन के राजस्व में छूट, फसल ऋण के पुनर्गठन और कृषि से जुड़े कर्ज की वसूली को टालना शामिल है। कृषि पंपों के बिजली बिल में भी राहत देने की घोषणा की गई है। 7.5 हॉर्सपावर तक के कृषि पंपों के बिल पहले से माफ हैं, जबकि इससे अधिक क्षमता वाले पंपों के लिए भी छूट देने की बात कही गई है।

पानी और चारे की व्यवस्था

जिन इलाकों में जरूरत होगी, वहां पीने के पानी के लिए टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। सूखाग्रस्त गांवों में किसानों के कृषि पंपों के बिजली कनेक्शन नहीं काटने की बात भी कही गई है। इसके अलावा खेती पर निर्भर किसानों और खेत मजदूरों को अनाज उपलब्ध कराने तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। जल संरक्षण से जुड़े काम भी बड़े स्तर पर शुरू किए जाएंगे।

रोजगार और पढ़ाई में भी राहत

सरकार ने रोजगार गारंटी योजना के नियमों में ढील देने की बात कही है, ताकि प्रभावित इलाकों में ज्यादा से ज्यादा काम शुरू किए जा सकें। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट देने का भी प्रावधान रखा गया है।

सर्वे जल्द पूरा करने के निर्देश

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पंचनामा की कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। फसलों की स्थिति की तस्वीरें और GPS लोकेशन का रिकॉर्ड तैयार करने को भी कहा गया है, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति घोषित करने के पीछे बारिश की कमी, पानी की उपलब्धता और फसलों की स्थिति जैसे कई संकेतकों को देखा जाता है। इस बार बारिश की कमी का असर खेती और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता पर पड़ा है।

संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में आयोजित एक बड़े कृषि कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने और CM नायडू ने एक कार्यक्रम की आधारशिला रखी।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे से जूझते किसानों को सहायता देने के लिए अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दो लाख रुपये जुटाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर