पिकनिक के दौरान हादसा

दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबे 8 छात्रों की मौत; पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का ग्रुप

महाराष्ट्र, रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुणे से आया था छात्रों का ग्रुप।

By : सोनिया रायकवार
दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबे 8 छात्रों की मौत; पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का ग्रुप

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर गुरुवार को पिकनिक मनाने पहुंचे छात्रों के ग्रुप के साथ बड़ा हादसा हो गया। समुद्र में नहाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुणे से 48 लोगों का ग्रुप पहुंचा था दिवेआगर

पुलिस के अनुसार, पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी से 48 लोगों का ग्रुप दिवेआगर बीच पर पिकनिक के लिए पहुंचा था। ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे। छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के बताए गए हैं।

समुद्र में उतरते ही बिगड़ा हालात

जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान वे पानी की गहराई और समुद्री बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके और गहरे पानी की ओर चले गए। पुलिस के अनुसार, तेज बहाव के कारण छात्र समुद्र में बह गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बरामद हुए सभी शव

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। तलाश और बचाव अभियान चलाया गया। शुरुआती तौर पर सात छात्रों के शव बरामद हुए, जबकि एक छात्र की तलाश जारी रही। बाद में आठवें छात्र का शव भी बरामद कर लिया गया।

सभी आठ छात्रों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल

इस घटना ने समुद्र तटों पर छात्रों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। समुद्र में पानी की गहराई, ज्वार और तेज बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और लाइफगार्ड की चेतावनियों का पालन करना बेहद जरूरी है।

पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना से जुड़ी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे से जूझते किसानों को सहायता देने के लिए अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दो लाख रुपये जुटाए।

CM देवेंद्र फड़नवीस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के संदेश को किया याद

CM देवेंद्र फड़नवीस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के संदेश को किया याद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

महाराष्ट्र में मराठी को प्राथमिकता मिलेगी, पर सभी भारतीय भाषाओं का भी सम्मान होगा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया आश्वासन।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर