भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

By : शिवम् पांडेय
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे पिंपलगांव सड़क के पास हुई। बोलेरो में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो ट्रक में फंस गई और उसे निकालने के लिए क्रेन के साथ दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसी बोलेरो को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की हालत देखकर टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में जान गंवाने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी।

एक दिन पहले भी 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसे का यह सिलसिला एक दिन पहले भी देखने को मिला था। गुरुवार को नांदेड जिले में नांदेड-भोकर रोड पर वैन और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शाम करीब 7 बजे सीताखंडी घाट के पास हुई। टाटा मैजिक वैन नांदेड से भोकर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग उसमें फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

संबंधित सामग्री

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

मुंबई में तेज रफ्तार BMW का दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 1 घायल

मुंबई में तेज रफ्तार BMW का दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 3 लोगों की मौत और 1 घायल

मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे घिरे: पिता ने भेजा ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे घिरे: पिता ने भेजा ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, गलत बयानों के लिए माफी और हर्जाने की मांग की।

PM मोदी से शिकायत के 8 दिन बाद असगर अली को मिली जमीन वापस, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

PM मोदी से शिकायत के 8 दिन बाद असगर अली को मिली जमीन वापस, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

महाराष्ट्र के मीरा रोड में असगर अली वोहरा के जमीन विवाद में सुलझने की उम्मीद जगी है। नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन से जुड़ा कब्जा छोड़ने की बात कही।

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे 6 लोग घायल हो गए। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर