मोदी का बड़ा ऐलान पर पेपर लीक मामले

पेपर लीक पर मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने के जिम्मेदार आ

नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था की बर्बादी का आरोप लगाया।

By : नरेंद्र सिंह
पेपर लीक पर मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने के जिम्मेदार आ

नई दिल्ली। देशभर में पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

राहुल गांधी का पलटवार

प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान आपने ही पहुंचाया है। आपने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने दिया और इसके जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया।" राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल रही है।

प्रदर्शन के बीच आया ऐलान

प्रधानमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 34 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी 26 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पहली बार पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट

अब तक पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, जिसके कारण फैसले आने में कई साल लग जाते थे। सरकार का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से ऐसे मामलों का तेजी से निपटारा होगा और दोषियों को जल्द सजा मिलेगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट का रिकॉर्ड बेहतर

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, रेप और पॉक्सो (POCSO) मामलों के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2019 से 2025 के बीच 3.06 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया है। इन अदालतों का निपटान दर 96.28 प्रतिशत रही है। हालांकि नए मामलों के लगातार दर्ज होने के कारण 2025 के अंत तक 2.45 लाख से अधिक मामले लंबित थे।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026