मुख्यमंत्री यादव ने शाह से मुलाकात की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह को मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नए प्रयासों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री शाह से चर्चा की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की ताजा स्थिति पर भी केंद्रीय मंत्री शाह से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को और गति देने के लिए सहयोग की अपेक्षा के साथ मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के विकास की गाथा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने के लिए ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल लागू किया है।

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें नई तकनीक और आधुनिक परिवहन समाधानों पर जोर दिया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

मध्यप्रदेश सरकार ने सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की, जिसमें आधुनिक तकनीक और ई-बसों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रोजगार और परिवहन के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत और स्वास्थ्य संकट पर सरकार मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सुधारों के लिए निर्देश दिए।

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ किया, जिसमें नई बस सेवाओं और रोजगार सृजन की योजनाएँ प्रस्तुत की गईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026