उज्जैन में नया आईटी पार्क

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

By : रोहन उमक
आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में विकसित किया जा रहा आईटी पार्क युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों से जुड़ने के नए अवसर पैदा करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

आईटी पार्क के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनका उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विस्तार को गति देना है।

मप्र सीएम डॉ मोहन यादव

आईटी क्षेत्र के विस्तार से युवाओं को मिलेगा लाभ

डॉ. यादव ने कहा कि नई तकनीक और नवाचार के माध्यम से मध्यप्रदेश के विकास को नई गति दी जा सकती है। आईटी क्षेत्र के विस्तार से प्रदेश में नए उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए शहर के विकास और आवश्यक अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का जोर आधुनिक सुविधाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर है।

दो चरणों में होगा आईटी पार्क का निर्माण

आईटी पार्क परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। इसके लिए करीब 2.16 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। परियोजना के तहत कुल 15,480 वर्गमीटर का बिल्ट-अप एरिया विकसित किया जाना है। इसमें 11,436 वर्गमीटर क्षेत्र आईटी कंपनियों के लिए आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे हों।

PM एकता मॉल और महाकाल भक्त निवास की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इंदौर रोड पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्माणाधीन पीएम एकता मॉल और महाकाल भक्त निवास की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इनका लाभ आमजन और उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को मिल सके।

सीएम डॉ यादव

इसके बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें द्वार की निर्माण विशेषताओं और परियोजना से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आईटी पार्क के निर्माण और अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया।

संबंधित सामग्री

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर