मध्यप्रदेश में नई रोज़गार योजनाएँ

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में युवाओं को सुलभता से रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार कई नवाचारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि इंदौर-उज्जैन सहित प्रदेश के सभी आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस में युवाओं को पढ़ाई के साथ रोज़गार के नए अवसर भी मिलेंगे.     ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार इंदौर - भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया बना रही है। इससे भविष्य में राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ नई तकनीक और नवाचार को तो बढ़ावा मिलेगा ही, युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार रोज़गार पैदा करने वाली औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, उत्पादन और सेवा क्षेत्र सहित हर दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 की सभी तैयारियां भी चल रही है। हमारी सरकार सिंहस्थ के लिए जरूरी सभी विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करा रही है।

मार्ग चौड़ीकरण में स्वेच्छा से सहयोगियों का अभिनंदन है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन शहर के मध्य में बाबा महाकाल के मुख्य मार्ग का वृहद स्तर पर चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से उज्जैन शहर के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिंहस्थ के दौरान दुनियाभर से भारी संख्या में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण में स्थानीय लोग स्वेच्छा से जिला प्रशासन का सहयोग दे रहे हैं। ऐसे सभी स्वैच्छिक सहयोगी प्रशंसा और हार्दिक अभिनंदन के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को आईटी पार्क और उज्जैन शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अवलोकन के उपरांत स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को झूठ का प्रयास बताया और मध्यप्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना कृषि महोत्सव में वर्चुअली भाग लिया, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी.

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर