प्रोजेक्ट चीता की नई प्रगति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

By : शिवम् पांडेय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का "प्रोजेक्ट चीता'' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लगातार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य के जंगलों में विमुक्त करेंगे। नई मादा चीता के गांधीसागर पहुंचने के साथ अभयारण्य में 2 नर और 2 मादा सहित कुल 4 चीते हो जाएंगे। इससे गांधीसागर में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीसीबी2 की यह यात्रा प्रोजेक्ट चीता के निरंतर विस्तार और भारत में चीतों की विरासत को आगे बढ़ाने की कहानी है। बोत्सवाना से भारत और फिर कूनो से गांधीसागर तक उसका सफर एक नई वन्य पारिस्थितिकी में चीता संरक्षण के अगले अध्याय की शुरुआत करेगा।

गांधी सागर अभयारण्य में चीते प्रभाष, पावक और धीरा बोत्सवाना के घांजी से 28 फरवरी 2026 को भारत में श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाई गई नई मादा चीता सीसीबी2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो भारत में चीतों की नई पीढ़ी की उम्मीद बनकर आई है। क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद सीसीबी2 को मई 2026 में कूनो के जंगल में फर्राटे भरने के लिये विमुक्त किया गया। उसने भारतीय परिस्थितियों को सहजता और तेजी से अपनाया। उसने यहां के वन परिदृश्य से सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वयं को कूनो पारिस्थितिकी में ढाल लिया। अब उसे कूनो राष्ट्रीय उद्यान से गांधीसागर अभयारण्य स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां वह तीन अन्य चीतों के साथ रहेगी। बोत्सवाना से कूनो और अब कूनो से गांधीसागर तक सीसीबी2 की यात्रा एक वन्य पारिस्थितिकी से दूसरे वन्य पारिस्थितिकी तक स्थानांतरण के साथ निरंतरता की नई शुरुआत है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर