भोपाल में पति-पत्नी का विवाद

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पति-पत्नी के विवाद के बाद सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, देर रात जेके रोड पर पति की नजर अपनी पत्नी पर पड़ी। उस समय पत्नी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

स्कूटी में की गई तोड़फोड़

विवाद के दौरान पत्नी के साथ मौजूद युवक अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर चला गया। इसके बाद पति और वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे के चलते जेके रोड पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

तीन साल से चल रहा पति-पत्नी में विवाद

अशोका गार्डन चौकी प्रभारी पवन सेन के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। पति तलाक की मांग कर रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात पत्नी को एक युवक के साथ देखने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। बताया गया कि कहासुनी के बाद पत्नी वहां से चली गई, जिसके बाद स्कूटी में तोड़फोड़ की गई।

पति ने पुलिस से कही तलाक कराने की बात

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पति थाने पहुंचा था और उसने पुलिस से तलाक कराने की बात कही। उसने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वह इस पूरे विवाद को लेकर परेशान है। पुलिस ने उससे घटना से जुड़ी जानकारी ली है।

पुलिस जांच में जुटी

अशोका गार्डन पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस विवाद में शामिल लोगों से जानकारी जुटा रही है और सामने आए वीडियो की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर