छात्रा रिषिका मन्ना लापता

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

By : सोनिया रायकवार
AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित AIIMS अस्पताल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 16 सितंबर की शाम से गायब है और चार दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एडमिशन की जानकारी लेने AIIMS पहुंचा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, रिषिका मन्ना अपने परिजनों के साथ AIIMS भोपाल आई थी। परिवार अस्पताल में एडमिशन से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचा था। इसी दौरान पढ़ाई को लेकर रिषिका की अपनी मां से बहस हो गई।

मोबाइल-पर्स रिश्तेदार को देकर बाहर निकली

बहस के बाद रिषिका ने कुछ देर टहलकर आने की बात कही और अस्पताल से बाहर निकल गई। बताया गया है कि जाते समय उसने अपना मोबाइल फोन और पर्स एक रिश्तेदार के पास छोड़ दिया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी तलाश

परिजनों ने AIIMS परिसर के अलावा आसपास के इलाकों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी छात्रा को तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और छात्रा के बारे में संभावित जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन छात्रा के सुरक्षित वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर