पुणे हत्याकांड में नया खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया-चेतन के साथ तीसरा शख्स भी शामिल, पहले की थी रिहर्सल

पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बीड से एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी ने 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल से हत्या की प्लानिंग की।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया-चेतन के साथ तीसरा शख्स भी शामिल, पहले की थी रिहर्सल

पुणे मर्डर केस में तीसरे विलेन की एंट्री

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बीड से एक युवक को हिरासत में ले लिया। यह युवक बालेवाड़ी की एक कंपनी में काम करता है। दावा किया जा रहा है कि तीसरा शख्स सिया या केतन में किसी एक का दोस्त है। दोनों ने उससे केतन अग्रवाल के मर्डर की प्लानिंग शेयर की थी। हालांकि युवक का नाम अभी तक सामने नहीं आया। पुलिस युवक को गवाह बना सकती है।

क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या का प्लान

वहीं, पुलिस सूत्रों के हवाले से जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और सिया गोयल ने वारदात से पहले TV सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ के कई एपिसोड देखकर समझने की कोशिश की थी कि मर्डर के बाद जांच एजेंसियों को कैसे चकमा दिया जा सकता है। 18 जून को लोहगढ़ किले से गिरकर 25 साल के केतन की मौत हो गई थी। पुलिस का मानना है कि केतन, सिया और चेतन के रिश्ते में दिक्कत बन रहा था, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची गई।

मर्डर की रिहर्सल

पुणे पुलिस ने सिया गोयल के घर से घटना के दिन पहने गए कपड़े और कई डिजिटल सबूत बरामद किए। पुलिस सिया गोयल को लेकर पुणे के लुल्लानगर इलाके में ले गई। यहां एक पहाड़ी पर सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को गिराने की रिहर्सल की गई थी। रिहर्सल वाली जगह का पंचनामा बनाने के बाद पुलिस आरोपी सिया को उसके घर भी लेकर गई। वहां 30 मिनट घर की तलाशी ली थी।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026