अमेरिका ने दी दवाओं पर टैरिफ छूट

US ने भारतीय फार्मा सेक्टर को दी बड़ी राहत, 20 देशों की खास दवाओं पर 100% टैरिफ से छूट

अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों की विशेष दवाओं और संबंधित सामग्रियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ छूट का निर्णय लिया, जिससे इन देशों के फार्मा निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

By : सोनिया रायकवार
US ने भारतीय फार्मा सेक्टर को दी बड़ी राहत, 20 देशों की खास दवाओं पर 100% टैरिफ से छूट

अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों से आयात होने वाली कुछ विशेष दवाओं और उनसे जुड़े जरूरी ingredients पर 100 प्रतिशत एड-वैलोरम टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के 23 सितंबर के नोटिस में इन देशों को जीरो-टैरिफ के लिए पात्र बताया गया है। यह राहत सभी दवाओं पर लागू नहीं होगी, बल्कि तय श्रेणियों की specialty pharmaceuticals पर ही मिलेगी।

किन दवाओं को मिलेगी राहत?

जीरो प्रतिशत टैरिफ की श्रेणी में दुर्लभ बीमारियों के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्लाज्मा-डिराइव्ड थेरेपी, फर्टिलिटी ड्रग्स, सेल और जीन थेरेपी तथा एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स शामिल हैं। कुछ मेडिकल काउंटरमेजर्स और पशु स्वास्थ्य से जुड़ी फार्मास्युटिकल दवाओं को भी इस व्यवस्था में शामिल किया गया है। इन उत्पादों से जुड़े कुछ ingredients पर भी यह प्रावधान लागू होगा।

भारत समेत 20 देश सूची में

अमेरिकी नोटिस के मुताबिक भारत के अलावा अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, यूरोपीय संघ, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, मलेशिया, नॉर्थ मैसेडोनिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड-लिकटेंस्टीन, ताइवान, थाईलैंड, ब्रिटेन और वियतनाम इस जीरो-टैरिफ व्यवस्था के पात्र हैं।

100% टैरिफ का क्या है मामला?

अमेरिका ने अप्रैल 2026 में कुछ patented pharmaceutical products और उनसे जुड़े ingredients पर 100 प्रतिशत एड-वैलोरम टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। यह शुल्क कुछ कंपनियों के लिए 31 जुलाई से और अन्य कवर की गई कंपनियों के लिए 29 सितंबर से प्रभावी होना था। वहीं, अमेरिकी नियमों के अनुसार generic pharmaceutical products और उनके संबंधित ingredients इस Section 232 टैरिफ के दायरे में नहीं हैं।

भारत के फार्मा निर्यात के लिए अहम फैसला

भारत अमेरिका के लिए एक प्रमुख दवा आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में विशेष श्रेणी की दवाओं और उनके ingredients पर अतिरिक्त 100 प्रतिशत शुल्क से छूट मिलने से इन उत्पादों के अमेरिकी बाजार में निर्यात पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क का असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, यह राहत भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली हर दवा पर लागू नहीं है और पात्रता उत्पाद की निर्धारित श्रेणी और अमेरिकी नियमों पर निर्भर करेगी।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह भी व्यवस्था की है कि ऐसे specialty pharmaceutical products, जो अमेरिका में किसी urgent health need को पूरा करते हैं, उनके लिए कंपनियां अलग से जीरो-टैरिफ मंजूरी का अनुरोध कर सकती हैं।

संबंधित सामग्री

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने 85 मेडल के साथ एशियन गेम्स में अभियान समाप्त किया, मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा

भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा:बिहार के 466 गांवों में बाढ़, एमपी में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान

भारत के कई राज्यों में मौसमी परिवर्तनों से बारिश और बाढ़ की स्थिति है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि हुई है।

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

ज्यादा नमक वाली दाल के स्वाद को संतुलित करने के लिए विभिन्न तरीके जैसे बिना नमक वाली दाल मिलाना, नींबू का रस डालना, और घी का तड़का लगाना शामिल हैं।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर