घर में स्टार्ट करके रखी बाइक, 4 लोगों की दम घुटने से मौत

4-dead-bike-exhaust-carbon-monoxide-poisoning-indoors

घर में स्टार्ट करके रखी बाइक, 4 लोगों की दम घुटने से मौत

घर में स्टार्ट करके रखी बाइक 4 लोगों की दम घुटने से मौत

Andhrapradesh bike exhaust: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों दादा और 3 पोते-पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, परिवार की बाइक हाल ही में रिपेयर कराई गई थी।

4 लोगों की दम घुटने से मौत

पूरी रात स्टार्ट रखी बाइक

मैकेनिक की सलाह पर बाइक को ठीक कराने के बाद उसे पूरी रात स्टार्ट करके रखना था। लेकिन परिवार के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। घर में पूरी रात बाइक को स्टार्ट रखने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। घर के मालिक मुरली ने रविवार को अपनी पुरानी बाइक ठीक कराई। बाइक ठीक कराने के बाद मुरली ने र उसे अपने घर में पूरी रात स्टार्ट करके रखा। 

4 लोगों की मौत

मुरली ने जहां पर बाइक खड़ी की थी, उसी कमरे में मुरली के पिता और 3 बच्चे सो रहे थे। रात में बाइक का धुआं कमरे में भर गया और दम घुटने की वजह से दादा और उसके 3 पोते-पोतियों की मौत हो गई।  मरने वालों में कार्तिक (15 वर्ष), जुड़वां बहनें चारिता और चंदना (7 वर्ष) और 75 वर्षीय रामचंद्र शामिल हैं। 

[caption id="attachment_141372" align="alignnone" width="1151"]घर के बाहर जमा लोग घर के बाहर जमा लोग[/caption]

Andhrapradesh bike exhaust: जहरीली गैस

इन सभी की नींद में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के प्रभाव से दम घुटने की वजह से मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि बाइक से निकली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से घर में सो रहे लोगों की मौत हुई है। पुंगनूर पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक स्टार्ट होने की वजह से पूरी रात कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती रही। इस कारण सभी का दम घुट गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुरे घर में भरा धुंआ

हादसे वाली रात मुरली और मां रेवती छत पर सो रहे थे। इसलिए उन्हें बाइक से निकले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का असर नहीं हुआ। सुबह जब मुरली और रेवती सोकर उठे तो घर धुएं से भरा था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो परिजनों को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुंगनूर थाने के इंस्पेक्टर ने घर और बाइक का निरीक्षण किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.