पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता ह...

हिमाचल सीएम की फिजूलखर्ची रोकथाम

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’ काफिला घटाने का भी किया दावा

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा | None

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल में ही की गयी ईंधन संरक्षण और फिजूलखर्ची रोकने की अपील के बाद अब कई राज्यों में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। जहां कई बीजेपी शासित राज्यों में मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के काफिलों का आकार घटाया जा रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि उनकी सरकार पहले से ही खर्चों में कटौती और संसाधनों की बचत की दिशा में काम कर रही है।

मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि वह खुद छोटी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते हैं और अपने काफिले को भी पहले ही छोटा कर चुके हैं।

“मेरे काफिले में छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां”, बोले सुक्खू

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं पहले ही अपने काफिले को कम करने के निर्देश दे चुका हूं। मेरे काफिले में छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं। हम पिछले तीन साल से लगातार खर्च कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही है और सरकारी खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

सीएम ने यह भी कहा कि राज्यपाल ने भी अपने काफिले का आकार घटाया है, जो एक सकारात्मक पहल है।

मंत्रियों और विधायकों के वेतन में कटौती

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि उनकी सरकार ने वित्तीय अनुशासन लागू करते हुए मंत्रियों के वेतन में 30 फीसदी और विधायकों के वेतन में 20 फीसदी तक कटौती की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल प्रतीकात्मक फैसले नहीं लिए, बल्कि आर्थिक स्तर पर भी सख्त कदम उठाए हैं ताकि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जा सके।

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

हिमाचल सीएम सुक्खू

सुक्खू ने पूर्व बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान प्रदेश में जमकर फिजूलखर्ची हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए इमारतों और परियोजनाओं पर खर्च किए गए, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा, “प्रदेश की संपदा को लूटा गया। अब जब हम आर्थिक सुधार की दिशा में कदम उठा रहे हैं, तो बीजेपी सिर्फ सत्ता में लौटने की राजनीति कर रही है।”

सोना खरीदने की सलाह पर पुनर्विचार की मांग

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सोना न खरीदने की अपील पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक परंपराओं और रोजगार पर असर पड़ सकता है सुक्खू के मुताबिक, आने वाले छह से आठ महीनों में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेंगे।

संबंधित सामग्री

हिमाचल राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी, सांसद हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

राज्य

हिमाचल राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी, सांसद हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए।

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

राज्य

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई पोस्ट साझा किए, जिसमें वित्तीय प्रबंधन और जनहित कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

राज्य

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से वाहन में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, हिमकेयर के बकाया भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये जारी

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, हिमकेयर के बकाया भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए हिमकेयर योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का निवेश और आधुनिक लैब्स की स्थापना की घोषणा की।