मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर दोबारा बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। पेंटागन ने हमले के कई विकल्प तैयार किए हैं और अब अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है।बताया जा रहा है कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 50 हजार से ज्यादा सैनिक, एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धपोत और लड़ाकू विमान पहले से तैनात कर दिए हैं।
पेंटागन ने तैयार किए कई सैन्य विकल्प
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई को और बढ़ाने की पूरी तैयारी है। हमले के विकल्पों में ईरान के सैन्य ठिकानों और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हवाई हमले शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज को जमीन पर उतारकर इस्फहान परमाणु साइट तक पहुंचाने का विकल्प भी तैयार किया गया है।हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने माना है कि ऐसा ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा हो सकता है और इसमें भारी सैन्य नुकसान की आशंका है।
मिडिल ईस्ट में भारी सैन्य जमावड़ा
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में फिलहाल:
-
50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक
-
2 एयरक्राफ्ट कैरियर
-
एक दर्जन से ज्यादा नेवी डेस्ट्रॉयर
-
बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान
-
5 हजार मरीन कमांडो
-
82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 2 हजार पैराट्रूपर्स तैनात हैं।
सभी बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।