उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, हरिद्वार पहुंचे शाह, E-0 FIR सिस्टम शुरू

amit-shah-haridwar-visit-uttarakhand-govt-4-years-efir-system

उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, हरिद्वार पहुंचे शाह, E-0 FIR सिस्टम शुरू

उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे हरिद्वार पहुंचे शाह e-0 fir सिस्टम शुरू

shah in haridwar: उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति चिन्ह भेंट करके और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान स्वरूप पारंपरिक टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए शाह ने उत्तराखंड के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ BJP नेता अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया।

रामपुर तिराहा गोलीकांड का जिक्र

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को मैं बताने आया हूं, एक जमाना था कि जब ये देवभूमि अपने अधिकारों के लिए लड़ कर रही थी। अलग संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए युवा मैदान में थे। उस वक्त कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने सहन ना हो सके ऐसा दमन हमारे उत्तराखंड के युवाओं पर किया था। तब कई युवाओं को गोली लगी, उन्होंने बलिदान दिया। रामपुर तिराहा की घटना उत्तरांखड के लोग भूले नहीं हैं।

घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे

जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तराखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, उन्हें चुन-चुनकर देश से बाहर निकालने का काम किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

shah in haridwar: करोड़ो की सौगात

बैरागी कैंप मैदान में अमित शाह ने E-0 FIR प्रणाली की शुरुआत की और 1129.91 करोड़ रुपए की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसके बाद CAA के तहत 3 पाकिस्तानी और 1 अफगानिस्तानी शरणार्थी को नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे।

असंभव काम संभव हुए

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति के बल पर BJP आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और सेवा, सुशासन व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ देश के कोने-कोने में विकास की नई गाथा लिख रही है। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में आज नक्सलवाद और आतंकवाद से निपटने में बड़ी मदद मिली है। सीएम ने कहा कि असंभव से दिखने वाले कार्य भी आज संभव हो रहे हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।