दुलारचंद हत्याकांड- बाहुबली अनंत सिंह की सिविल कोर्ट में पेशी

anant-singh-dularchand-murder-court-appearance

दुलारचंद हत्याकांड- बाहुबली अनंत सिंह की सिविल कोर्ट में पेशी

दुलारचंद हत्याकांड- बाहुबली अनंत सिंह की सिविल कोर्ट में पेशी

Anant Singh Dularchand Murder Case : बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी अनंत सिंह को पटना पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें उनके घर से ब्लैक स्कॉर्पियो में बिठाकर लेकर गईगिरफ्तार किया । इस कार्रवाई में 150 केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। अनंत सिंह के साथ दो अन्य सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया।

कोर्ट में पेशी और सुरक्षा व्यवस्था

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना के सिविल कोर्ट में पेश किया गया। घटना के गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामला चुनावी माहौल के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे जिससे शांतिपूर्ण तरीके से पेशी हो सके। READ MORE :राहुल गांधी का अनोखा अंदाज,मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं

रंगदारी सेल में रातभर नजरबंदी

पुलिस ने अनंत सिंह को रंगदारी सेल में रखा था, जहां वे पूरी रात नजरबंद रहे। इसी दौरान हालात नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी और बंदोबस्त की कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच गहन रूप से कर रही है।

राजनीतिक में हलचल तेज

दुलारचंद यादव की हत्या ने बिहार की चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों ने इस मामले को भुनाने का प्रयास किया तो दूसरी ओर सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया। अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से समर्थन मांगने की बात कही है। दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने मोकामा के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही न्यायालय में आगे की कार्यवाही होगी। पटना पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।