शेर आया, शेर आया... जेल से छूटे बाहुबली अनंत सिंह, कल करेंगे रोडशो

anant-singh-released-jail-bihar-roadshow-details

शेर आया, शेर आया... जेल से छूटे बाहुबली अनंत सिंह, कल करेंगे रोडशो

शेर आया शेर आया जेल से छूटे बाहुबली अनंत सिंह कल करेंगे रोडशो

Anant Singh release: मोकामा से JDU विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे और जमकर नारेबाजी की। उनकी फेवरेट गाड़ी लैंड क्रूजर से समर्थक अनंत सिंह को लेने पहुंचे।

समर्थकों ने 'देखो, देखो कौन आया…शेर आया, शेर आया।' 'जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए.. जैसे नारे लगाे। 20 मार्च को RJD नेता को दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

जेल से छूटे बाहुबली अनंत सिंह

स्वागत की भव्य तैयारियां 

जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली अनंत सिंह सीधे विधायक आवास के लिए निकले। यहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई। आवास को फूलों से सजाया गया है। समर्थकों के लिए दावत का भी इंतजाम किया गया। इसके तहत करीब 3 लाख रसगुल्ले बनाए गए हैं। साथ ही समोसा, पुड़ी, सब्जी, पुलाव समेत अन्य व्यंजन भी बनाए गए। 

Anant Singh release: मोकामा में रोडशो

अनंत सिंह पटना वाले आवास से 24 मार्च को मोकामा के लिए रवाना होंगे। यहां वे अपने विधानसभा में 50km लंबा रोडशो करेंगे। इस दौरान बड़हिया महारानी स्थान मंदिर तक मोकामा सड़क मार्ग से जाएंगे। रास्ते में कई जगह उनका स्वागत होगा। 

[caption id="attachment_142749" align="alignnone" width="1126"]विधायक आवास के लिए निकले अनंत सिंह विधायक आवास के लिए निकले अनंत सिंह[/caption]

दुलारचंद हत्या मामला

दरअसल, 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना SSP ने मोकामा आवास से विधायक अनंत सिंह को अरेस्ट किया था। कोर्ट में पेशी के बाद 2 नवंबर को अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया, लगभग 4 महीने बाद उन्हें बेल मिली है।

10-15 हजार से अधिक समर्थक

बाहुबली अनंत सिंह के रिहा होने की खुशी में अनंत सिंह के पटना के माल रोड स्थित आवास पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पटना आवास पर बड़ा-सा पंडाल बनाया गया। करीब 1 से डेढ़ हजार कुर्सियां मंगाई गई। गर्मी को देखते पंखे-कूलर भी मंगाए गए हैं। ताकि समर्थकों को परेशानी न हो। यहां करीब 10-15 हजार से अधिक समर्थकों के जुटने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।