आंध्र प्रदेश में तेल कुएं में गैस रिसाव, लगी आग, 3 गांव कराए खाली

andhra-pradesh-oil-well-gas-leak-fire-3-villages-evacuated

आंध्र प्रदेश में तेल कुएं में गैस रिसाव, लगी आग, 3 गांव कराए खाली

आंध्र प्रदेश में तेल कुएं में गैस रिसाव लगी आग 3 गांव कराए खाली

Andhra Pradesh gas leak: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा के राजोले इलाके में ONGC के एक तेल कुएं में जबरदस्त गैस रिसाव हुआ। घटना के वक्त कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था। गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई। यह हादसा इरुसुमंडा गांव में हुआ। जिसमें रिपेयरिंग के दौरान हुए एक धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

[caption id="attachment_126643" align="alignnone" width="619"]तेल कुएं में गैस रिसाव तेल कुएं में गैस रिसाव[/caption]

3 गांवों को कराया खाली

आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। धुएं के गुबार को देखकर ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के 3 गांवों को खाली करा दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बिजली के स्विच बंद रखने, गैस चूल्हा न जलाने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करने की अपील की।

Andhra Pradesh gas leak: मरम्मत के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत का काम जारी था। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और गैस, कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही देर में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची लपटें उठने लगीं। [caption id="attachment_126644" align="alignnone" width="615"]मरम्मत के दौरान हुआ हादसा मरम्मत के दौरान हुआ हादसा[/caption] [caption id="attachment_126645" align="alignnone" width="619"]प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची[/caption]

इलाके की घेराबंदी

Andhra Pradesh gas leak: सूचना मिलते ही ONGC की टीमें मौके पर पहुंचीं और गैस रिसाव और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।  इरुसुमंदा और आसपास के इलाकों को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन स्थिति अभी भी काफी तनावपूर्ण है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।