Anthropic AI Tool: एन्थ्रोपिक के नए AI टूल से क्यों कांपा आईटी सेक्टर? भारतीय शे...

anthropic-ai-tool-impact-indian-it-stocks

Anthropic AI Tool: एन्थ्रोपिक के नए AI टूल से क्यों कांपा आईटी सेक्टर? भारतीय शेयरों में 6% तक गिरावट

anthropic ai tool एन्थ्रोपिक के नए ai टूल से क्यों कांपा आईटी सेक्टर भारतीय शेयरों में 6 तक गिरावट

Anthropic AI Tool : एक टूल, और बाजार में मची हलचल

Anthropic AI Tool: अमेरिकी AI कंपनी एन्थ्रोपिक का एक एलान, और उसका असर सीधे भारतीय शेयर बाजार तक पहुंच गया. मंगलवार देर रात वैश्विक बाजारों में हलचल दिखी और बुधवार सुबह होते-होते भारतीय आईटी शेयर दबाव में आ गए. इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसे दिग्गज शेयर शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत तक टूट गए, निवेशक थोड़ा घबराए हुए नजर आए. वजह, एन्थ्रोपिक का वह नया AI टूल, जो कॉर्पोरेट कानूनी टीमों के लिए पेश किया गया है

Anthropic AI Tool: क्या है एन्थ्रोपिक का नया AI टूल?

एन्थ्रोपिक ने कॉर्पोरेट लीगल टीम्स के लिए AI टूल्स का एक नया सेट लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि यह टूल अनुबंधों की जांच, NDA रिव्यू, कानूनी सारांश और स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंट ड्राफ्टिंग जैसे रोजमर्रा के काम संभाल सकता है.

‘क्लॉड’ का हिस्सा, लेकिन वकीलों की जगह नहीं

यह टूल एन्थ्रोपिक के AI असिस्टेंट ‘Claude’ का हिस्सा है और लीगल टीम्स के लिए प्लगइन की तरह काम करता है. कंपनी ने साफ किया है कि यह कोई कानूनी सलाह नहीं देता और AI से तैयार किसी भी सामग्री की समीक्षा वकील करेंगे, लेकिन बाजार को डर इस बात का था कि अगर ऐसे टूल तेजी से अपनाए गए, तो पारंपरिक लीगल रिसर्च और आईटी-सपोर्ट सेवाओं की जरूरत घट सकती है

यूरोप से शुरू हुई बिकवाली

एन्थ्रोपिक ने जब GitHub पर अपने लीगल ऑटोमेशन टूल को सार्वजनिक किया, तो सबसे पहले झटका यूरोपीय कंपनियों को लगा. RELX Plc और Wolters Kluwer NV जैसी बड़ी लीगल और पब्लिशिंग कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई, पियर्सन PLC भी इस दबाव से नहीं बच सका और उसके शेयर भी कारोबार के दौरान टूटे
भारतीय आईटी शेयर क्यों गिरे?
यूरोप और अमेरिका में आई गिरावट का असर बुधवार सुबह भारतीय बाजारों पर साफ दिखा. विदेशी संकेत कमजोर थे और दलाल स्ट्रीट खुलते ही आईटी शेयर बिकवाली की चपेट में आ गए. सुबह 9:30 बजे तक इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर 4 से 6 प्रतिशत तक नीचे आ चुके थे. बाजार जानकारों का कहना है कि यह गिरावट कंपनी-विशेष की नहीं, बल्कि सेक्टर-वाइड चिंता का नतीजा है, Also Read-Balod Woman Blackmailed: वीडियो कॉल में प्रेमिका का न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल!
अमेरिका में टेक और लीगल कंपनियों को बड़ा झटका
अमेरिकी बाजारों में भी सबसे ज्यादा मार लीगल रिसर्च और सॉफ्टवेयर सेवाओं से जुड़ी कंपनियों को पड़ी. थॉमसन रॉयटर्स, लीगलज़ूम और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के शेयरों में 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर में भी बिकवाली फैल गई. पेपाल, एक्सपीडिया ग्रुप, EPAM सिस्टम्स, इक्विफैक्स और इंटुइट जैसी कंपनियों के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक टूटे Also Read-अब हर कश पड़ेगा महंगा, तंबाकू उत्पादों पर आज से बढ़ा कर
300 अरब डॉलर की वैल्यू हवा में
सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल डेटा और एक्सचेंज से जुड़ी कंपनियों को ट्रैक करने वाले दो S&P इंडेक्स की कुल मार्केट वैल्यू में करीब 300 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, बी रिले वेल्थ मैनेजमेंट के मार्केट एक्सपर्ट आर्ट होगन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा कि निवेशक अब उन सभी कंपनियों को लेकर सतर्क हो गए हैं, जिनके बिजनेस मॉडल पर AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल का असर पड़ सकता है

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।