21 मजदूरों का सफर अरुणाचल की खाई में हुआ खत्म, 2 दिन तक पैदल चलकर घायल ने दी आर्मी को जानकारी

arunachal-pradesh-truck-plunges-gorge-21-laborers-dead-survivor-alerts-army

21 मजदूरों का सफर अरुणाचल की खाई में हुआ खत्म, 2 दिन तक पैदल चलकर घायल ने दी आर्मी को जानकारी

21 मजदूरों का सफर अरुणाचल की खाई में हुआ खत्म 2 दिन तक पैदल चलकर घायल ने दी आर्मी को जानकारी

Arunachal Pradesh truck accident: अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले में हयुलियांग-चगलागम रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 21 मजदूरों की मौत हो गई। 

2 दिन बाद मिली जानकारी

हादसा 8 दिसंबर को हुआ था, लेकिन जानकारी 11 दिसंबर को मिली। दरअसल, ट्रक गहरी खाई में झाड़ियों के बीच फंस गया, जिसकी वजह से किसी को नजर नहीं आया। हादसे में जो एक व्यक्ति जिंदा बचा वो 2 दिन कर पैदल चलकर किसी तरह से आर्मी कैंप पहुंचा और सेना को हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बचाव टीम 10 घंटे के सफर के बाद घटनास्थल पर पहुंची। बचाव टीम को ट्रक तक पहुंचने में 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक मौके से 18 शव बरामद कर लिए गए है।    [caption id="attachment_121707" align="alignnone" width="518"]4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक तक पहुंची बचाव टीम 4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक तक पहुंची बचाव टीम[/caption]

Arunachal Pradesh truck accident: घने जंगल में हुआ हादसा 

मौके पर बचाव टीमें, मेडिकल टीमें, GREF प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें मौजूद हैं। हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे घने जंगल वाला इलाका है। यहां आवाजाही बहुत ही कम होती है। इसलिए किसी को घटना के बारे में पता नहीं चला।  [caption id="attachment_121710" align="alignnone" width="520"]घने जंगल में हुआ हादसा  घने जंगल में हुआ हादसा[/caption] [caption id="attachment_121711" align="alignnone" width="519"]1000 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक[/caption]

मृतकों की पहचान

अनजॉ के ADC हायुलियांग का कहना है कि जिला परिषद सदस्य और चगलगाम के ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिन मृतक मजदूरों की अभी तक पहचान हो पाई है उनमें 
  1. बुधेश्वर दीप
  2. राहुल कुमार
  3. समीर दीप
  4. जून कुमार
  5. पंकज मानकी
  6. अजय मानकी
  7. बिजय कुमार
  8. अभय भूमिज
  9. रोहित मानकी
  10. बीरेंद्र कुमार
  11. अगर तांती
  12. धीरेन चेतिया
  13. रजनी नाग
  14. दीप गोवाला
  15. रामचबक सोनार
  16. सोनातन नाग
  17. संजय कुमार
  18. करण कुमार 
  19. जोनास मुंडा
Arunachal Pradesh truck accident: पहचाने गए ये मजदूर तिनसुकिया के गेलापुखुरी टी एस्टेट के थे। बाकी मजदूरों की पहचान की जा रही है।

Army truck falls : सेना का ट्रक 800 फीट गहरी खाई में गिरा, 4 जवान शहीद

Army truck falls : सिक्किम के पाकयोंग जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक जाते समय यह हादसा हुआ। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पूरी खबर... 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।