पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

हमला पर TMC सांसद मिताली बाग

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

पश्चिम बंगाल में tmc सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला bjp पर लगाए आरोप

TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला |

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। TMC का आरोप है कि BJP समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया।

सांसद पर हमला

हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट लगी है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। TMC ने अपने X पर पोस्ट में लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद हमला हुआ।

TMC का आरोप

TMC ने आरोप लगाया कि मिताली बाग पर BJP समर्थकों ने हमला किया, उनकी कार में तोड़फोड़ की गई और शीशे तोड़ दिए गए, जिससे कांच के टुकड़े उनके शरीर में लगे। पार्टी ने इसे निर्वाचित सांसद की जान लेने की कोशिश बताया और कहा कि यह हमला सीधे तौर पर अमित शाह के बयान के बाद हुआ। TMC का आरोप है कि यह घटना BJP की हार की आशंका के बीच हुई है।

‘BJP को मौका दीजिए’

इधर, पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा- भगवा लहर है और 95% तक बंपर वोटिंग होगी। लोग जाग चुके हैं। वहीं PM मोदी ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण बंगाल से दशकों से पलायन हो रहा है। यहां युवा काम के लिए बाहर जा रहे हैं और बुजुर्ग परिवार के सदस्य पीछे रह जाते हैं। BJP को एक मौका दीजिए, मोदी को एक मौका दीजिए। हम मिलकर बंगाल को आजाद करेंगे। हिंसा और दंगों से आजादी, TMC के डर और भ्रष्टाचार से आजादी, सिंडिकेट राज से आजादी, घुसपैठ से आजादी, बेरोजगारी से आजादी और वंशवाद की राजनीति से आजादी दिलाएंगे।

संबंधित सामग्री

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

मनोरंजन

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

Kannada film industry mourns the sudden death of actor-producer Dilip Raj due to a heart attack at his home.

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

राज्य

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान और अन्य नेताओं ने AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए, जिसे बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल: चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

राज्य

झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल: चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

चंपाई सोरेन ने झारखंड में भ्रष्टाचार और घुसपैठ के बढ़ते मुद्दों को लेकर हेमंत सरकार की तुलना पश्चिम बंगाल से की है।