ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमला: हैदराबाद का साजिद निकला हमलावर, 27 साल पहले छोड़ा था भारत

australia-terror-attack-sajid-akram-indian-origin-bondi-beach

ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमला: हैदराबाद का साजिद निकला हमलावर, 27 साल पहले छोड़ा था भारत

ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमला हैदराबाद का साजिद निकला हमलावर 27 साल पहले छोड़ा था भारत

australia terror attack sajid akram indian origin: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आई एक डरावनी तस्वीर ने न सिर्फ वहां, बल्कि भारत में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी का आरोपी जब भारतीय मूल का निकला, तो कहानी सिर्फ एक आतंकी हमले तक सीमित नहीं रही उसके पीछे रिश्ते, पहचान और कट्टरता की परतें खुलती चली गईं। australia-terror-attack-sajid-akram-indian-origin-bondi-beach

बॉन्डी बीच पर दहशत: फुटेज ने खोली पूरी कहानी

14 दिसंबर को सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार के दौरान यहूदियों पर अचानक गोलियां चलने लगीं वीडियो फुटेज में साफ दिखता है कि एक शख्स लगातार फायरिंग कर रहा है, तभी भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति हिम्मत दिखाते हुए उससे बंदूक छीन लेता है । हमलावर की पहचान साजिद अकरम के रूप में हुई जो मूल रूप से हैदराबाद, तेलंगाना का रहने वाला था। Read More:-bondi beach shooting suspect: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर 16 लोगों की मौत, आशंका आंतकी पाकिस्तान मूल के

australia terror attack sajid akram indian origin: कौन था साजिद अकरम?

साजिद ने हैदराबाद से B.Com किया था। नवंबर 1998 में वह स्टूडेंट वीजा पर नौकरी की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया, वक्त के साथ उसने वहीं की नागरिक वेनेरा ग्रोसो से शादी की और ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से बस गया हालांकि, उसके पास अब भी भारतीय पासपोर्ट मौजूद था. साजिद के परिवार का दावा है कि जब उसने एक ईसाई महिला से शादी की, तो सालों पहले ही उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए गए थे।

बाप-बेटे की जोड़ी और हमले की साजिश

इस हमले में साजिद अकेला नहीं था. उसका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम, जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है, भी उसके साथ शामिल था,  हमले में साजिद पुलिस फायरिंग में मारा गया, जबकि नवीद गंभीर रूप से घायल हुआ। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद और उसका बेटा 1 नवंबर को फिलीपींस गए थे। वहीं से हमले की योजना बनाई गई। सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार शाम भारी गोलीबारी (1)

आखिरी बार 2022 में आया था भारत

रिश्तेदारों के अनुसार, साजिद 27 साल में सिर्फ छह बार भारत आया इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि वह 2022 में आखिरी बार भारत आया था। यहां तक कि पिता के निधन पर भी वह नहीं पहुंचा। तेलंगाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भारत में उसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।