बांग्लादेश: राजबारी में हिंदू युवक की लिंचिंग, पुलिस बोली जबरन वसूली का मामला

bangladesh-hindu-youth-lynching-rajbari-police-claim

बांग्लादेश: राजबारी में हिंदू युवक की लिंचिंग, पुलिस बोली जबरन वसूली का मामला

बांग्लादेश राजबारी में हिंदू युवक की लिंचिंग पुलिस बोली जबरन वसूली का मामला

Bangladesh Hindu Lynching Second Case in 7 Days: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं। सात दिन के भीतर दूसरी बार एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है. यह घटना राजबारी जिले की है, जहां सोमवार रात एक युवक की जान चली गई. लेकिन मामला तीन दिन बाद सार्वजनिक हुआ मृतक की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है । पुलिस इसे आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा मामला बता रही है ।

गांव में शोर फिर भीड़ और हिंसा

Bangladesh Hindu Lynching Second Case in 7 Days: स्थानीय अखबार डेली स्टार के मुताबिक, सोमवार रात सम्राट अपने कुछ साथियों के साथ एक ग्रामीण शाहिदुल इस्लाम के घर पहुंचा था । आरोप है कि वह उससे जबरन पैसे मांग रहा था. इसी दौरान घर वालों ने शोर मचा दिया कि डकैत आ गए हैं. आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए  हालात बिगड़ते चले गए। सम्राट और उसका एक साथी सलीम भीड़ के हाथ लग गए. जबकि बाकी लोग भाग निकले। गुस्साई भीड़ ने सम्राट की पिटाई कर दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सम्राट को भीड़ से छुड़ाकर पांगशा उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया । लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सम्राट के सिर और सीने में गंभीर चोटें थीं. जो उसकी मौत की वजह बनीं पांगशा सर्कल के ASP देब्रत सरकार ने बताया कि घटना के दौरान सम्राट के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है । उसके पास से एक पिस्टल और एक वन-शूटर बरामद हुआ है।  पुलिस का दावा है कि सम्राट के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज थे वह रंगदारी और अवैध गतिविधियों में शामिल था उसका एक आपराधिक गिरोह भी सक्रिय था वह लंबे समय तक भारत में छिपा रहा और हाल ही में बांग्लादेश लौटा था  फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

सात दिन में दूसरी लिंचिंग

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब देश अभी 18 दिसंबर की एक और लिंचिंग से उबरा भी नहीं था. उस दिन 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास को कथित धार्मिक टिप्पणी के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। Also Read-CM साय ने जशपुर को दी बड़ी सौगात, 11 सिंचाई परियोजनाओं का किसानों को मिलेगा लाभ  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।