DELHI: सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात, NH-719 बनेगा फोर लेन

bhind-gets-the-gift-of-nh-719-the-highway-will-be-four-lane

DELHI: सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात, NH-719 बनेगा फोर लेन

delhi सिंधिया-गडकरी की मुलाकात में भिंड को मिली बड़ी सौगात nh-719 बनेगा फोर लेन

Bhind gets gift NH-719 : भिंड से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-719 के फोर लेन चौड़ीकरण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड के जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, जिसमें इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर सहमति बनी।

Bhind gets gift NH-719 : NH-719 की बदलेगी तस्वीर

भिंड, मालनपुर, गोहद और इटावा जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग को पहले से दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जा रहा था। लंबे समय से इसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सिंधिया ने इस मार्ग की गंभीर स्थिति से गडकरी को अवगत कराया। गडकरी ने चौड़ीकरण को मंजूरी देते हुए बताया कि इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अंतिम चरण में है और शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

सिंधिया के प्रयासों से पहले भी मिलीं कई परियोजनाएं

इससे पहले भी सिंधिया और गडकरी की साझेदारी से ग्वालियर-चंबल अंचल को कई बड़ी सड़क परियोजनाएं मिल चुकी हैं: 4200 करोड़ का आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 784 करोड़ का रायरू-पनिहार वेस्टर्न बायपास ग्वालियर का स्वर्णरेखा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट: फेज 1 (IIITM से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक): ₹447 करोड़, लंबाई 6 किमी फेज 2 (लक्ष्मीबाई प्रतिमा से हनुमान बंध तक): ₹926 करोड़, लंबाई 13 किमी

सिंधिया ने गडकरी का जताया आभार

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गडकरी का धन्यवाद देते हुए कहा,“जनसुविधा और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए मैं नितिन जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। ये परियोजना भिंड और आस-पास के क्षेत्र में आर्थिक गति लाने का कार्य करेगी।”

बैठक में शामिल हुए प्रमुख जनप्रतिनिधि और संत

इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भिंड से आए सम्माननीय प्रतिनिधियों में सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया एवं दंदरौआ सरकार रामदास महाराज और अवधूत हरिनिवास महाराज, राम भूषण दास महाराज, कालिदास महाराज, राघवपुरी महाराज, उमेश दास महाराज, रामधुन दास महाराज, रामेश्वर दास महाराज, राहुल भारद्वाज, सुनील शर्मा सहित कई अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. सभी प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने पर केंद्रीय मंत्रियों सिंधिया और गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया.

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।