पहले पूजा फिर नमाज, भोजशाला में 8000 जवान तैनात, अस्थाई जेल तैयार

bhojshala-puja-namaz-basant-panchami-8000-jawans-temporary-jail

पहले पूजा फिर नमाज, भोजशाला में 8000 जवान तैनात, अस्थाई जेल तैयार

पहले पूजा फिर नमाज भोजशाला में 8000 जवान तैनात अस्थाई जेल तैयार

Bhojshala Basant Panchami: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए हे हैं। इस दिन सूर्योदय के साथ ही मंदिर में मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो चुका है। जिसकी शुरुआत वेदारंभ संस्कार के साथ हुई है। वसंत पंचमी के साथ आज जुमे का दिन भी है। इसलिए दोपहर में 1 से 3 बजे के बीच भोजशाला परिसर में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करेंगे।

पूजा और नमाज एक दिन

आमतौर पर वसंत पंचमी पर पूजा और जुमे के दिन नमाज की ही परमिशन रहती है, लेकिन जब दोनों एक ही दिन पड़ते हैं तो हालात बिगड़ने की स्थिति बनती है। इसी को देखते हुए भोजशाला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान धार में तैनात किए गए हैं। इलाके में ड्रोन और AI तकनीक से निगरानी की जा रही है। [caption id="attachment_129805" align="alignnone" width="541"]भोजशाला में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे भोजशाला में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे[/caption]

Bhojshala Basant Panchami: 1 से 3 बजे तक नमाज

बता दे कि, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि हिंदू पक्ष सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और 3 बजे से सूर्यास्त तक पूजा कर सकेगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला परिसर खाली रहेगा। इस दौरान परिसर में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। कोर्ट ने शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। [caption id="attachment_129806" align="alignnone" width="543"]8000 जवान तैनात 8000 जवान तैनात[/caption]

भोजशाला में कतार में लगे श्रद्धालु  

Bhojshala Basant Panchami: भोजशाला में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। सुबह से हवन किया जा रहा है। दर्शन-पूजन के लिए लोग कतार में लगे हैं। मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु भी यज्ञ में आहुति दे रहे है।

 प्रशासन अलर्ट मोड पर

Bhojshala Basant Panchami: धार में प्रशासन अलर्ट पर है। किसी भी घटना की आशंका को देखते हुए इस बार PG कॉलेज में अस्थाई जेल तैयार की गई है। विधिक कक्षा संचालित परिसर में 3 हॉल रिजर्व किए गए हैं। 21 से 27 जनवरी तक कॉलेज को अस्थाई जेल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।  भोजशाला के 300 मीटर के दायरे को नो-फ्लाई जोन घोषित किया है। इस दायरे में ड्रोन, UAV, पैरा ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित ऐसी किसी भी गतिविधि पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री, मलबा, टायर और लावारिस गुमटियां रखने पर भी रोक लगाई गई है। https://youtube.com/shorts/NxuoEegVxGg?si=tfwy5TZmL1MHJmJ1

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।