भुवनेश्वर में तेज धमाका, चीखते लोग..वीडियो आया सामने

bhubaneswar-explosion-screaming-people-video-surfaces

भुवनेश्वर में तेज धमाका, चीखते लोग..वीडियो आया सामने

भुवनेश्वर में तेज धमाका चीखते लोगवीडियो आया सामने

Bhubaneswar Explosion: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इस घटना का एक CCTV  फुटेज सामने आया है, ये हादसा 27 जनवरी को हुआ जिसका वीडियो अब सामने आया है। 

तेज धमाका, चीखते लोग

विस्फोट की भयावहता साफ देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, मां-बेटा सहित 4 लोग किसी से बदला लेने के लिए छत पर बम बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। इससे चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें 2 की मौत हो गई है। पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छत पर 4 पानी की टंकियां लाइन से रखी हैं। टंकियों के पीछे अचानक से धमाके के साथ धुएं का गुबार उठा। फिर लोग एक-एक कर भागते नजर आए।

[caption id="attachment_134600" align="alignnone" width="1341"]धमाके के बाद झुलसे लोग धमाके के बाद झुलसे लोग[/caption]

Bhubaneswar Explosion: घायलों की पहचान

घायल हुए लोगों की पहचान शहनवाज मलिक (26), उसकी मां लिलातुन बीबी, मंगेतर तृप्तिमयी महल (23) और दोस्त अमीया मल्लिक (27) के रूप में हुई है। हादसे के बाद शहनवाज मलिक और उसकी मां की मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

बदला लेने के लिए बना रहा था बम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनवाज हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह किसी बदला लेने की नियत से छत पर देसी बम बना रहा था। उस वक्त परिवार के सदस्य भी उसके साथ थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, NIA ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से गनपाउडर भी मिला है, जिससे बम बनाने की आशंका और बढ़ गई है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।