CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बोले - नई सरकार को सपोर्ट, कौन संभालेगा बिहार की कमान?

bihar-cm-nitish-kumar-rajya-sabha-new-government-support-bihar-leadership

CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बोले - नई सरकार को सपोर्ट, कौन संभालेगा बिहार की कमान?

cm नीतीश जाएंगे राज्यसभा बोले - नई सरकार को सपोर्ट कौन संभालेगा बिहार की कमान

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिय पर कहा कि पिछले 2 दशक से भी ज्यादा समय से आपने अपना विश्वास और समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।

CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा

नई सरकार को मेरा सपोर्ट

आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम पेश कर रहा है। इसके लिए पहले भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी कड़ी में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह रिश्ता भविष्य में भी बना रहेगा और आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

पटना आएंगे शाह

विधानसभा में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा का नॉमिनेशन रिसीप्ट कटा है। नीतीश कुमार आज विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। शाह आज पटना पहुंचेंगे।

Nitish Kumar Rajya Sabha: ‘जाने नहीं देंगे’

इधर CM नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच JDU कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश बिहार के हैं। उन्हें जाने नहीं देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। मंत्री मदन सहनी CM हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त नहीं मिला।

अंतिम फैसला CM का

कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे BJP के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। बुधवार शाम 6 बजे से CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी शामिल हुए। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला CM नीतीश को लेना है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।